scriptयोगी सरकार ने जनता को सिर्फ धोखा दियाः सीएल वर्मा | samajwadi party leader CL verma attacks yogi govt | Patrika News

योगी सरकार ने जनता को सिर्फ धोखा दियाः सीएल वर्मा

locationलखनऊPublished: Feb 28, 2021 09:30:51 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

– प्रदेश सरकार की नाकामियों पर जम कर बरसे सी एल वर्मा

CL verma

CL verma

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के नेता सी एल वर्मा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपना पूरा कार्यकाल करने जा रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश का विकास ज़मीन पर एक भी नहीं है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने सिर्फ़ जनता को धोखा दिया है। सीएल वर्मा मलीहाबाद विधान सभा क्षेत्र में विशाल चौपाल लगा कर जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पुरानी सपा सरकार में किये गए कार्यों को अपनी उपलब्धियां बता कर सिर्फ़ उद्घाटन के एलवा कोई कार्य नहीं किया है। वर्तमान सरकार ने युवाओं के साथ छल किया है। ना तो रोज़गार के अवसर प्रदान किया और ना ही शिक्षा क्षेत्र में काम किया।
2022 में बनेगी सपा की सरकारः वर्मा

सपा नेता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ख़राब होने के कारण लोगों में भय का वातावरण बना है। योगी सरकार में महिलाएं अपने आपको असुरक्षित समझती हैं। सीएल वर्मान ने जनता को विश्वास दिलाया है 2022 में सपा सरकार पूर्ण बहुमत से अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगी और युवाओं व महिलाओं को रोज़गार व सुरक्षा भी दिलायेगी ।
यह भी रहे मौजूद-

इस अवसर पर सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी चौधरी जगदीप सिंह यादव, जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत, प्रदेश सचिव युवजनसभा मुलायम सिंह यादव, वरिष्ठ समाजवादी नेता टीबी सिंह यादव, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मनोज पाल, वरिष्ठ सपा नेता वासुदेव यादव, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष सुधा यादव, जिला सचिव रश्मि रावत, सरोजिनी अंबेडकर आदि लोग उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो