लखनऊ

अखिलेश के इस दिग्गज नेता का बड़ा बयान, कोरोना वायरस से भी अधिक खतरनाक भाजपा सरकार

– सपा नेता ने कहा- भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बड़ी संख्या में किसान और आम लोगों की हुई मौत- उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भाजपा सरकार को घेरा, जमकर छोड़े सियासी तीर

लखनऊMar 12, 2020 / 04:59 pm

Hariom Dwivedi

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बड़ी संख्या में किसान और आम लोगों की मौत हो चुकी है : नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी

बलिया. उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने भाजपा सरकार को कोरोना वायरस से भी अधिक खतरनाक करार दिया है। सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ने अपने घर पर संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा पर तीखे हमले किये। कहा कि देश के लिए भाजपा की सरकार कोरोना वायरस से भी अधिक खतरनाक है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से देश में अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बड़ी संख्या में किसान और आम लोगों की मौत हो चुकी है।
सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने दावा किया कि महोबा जिले में अब तक हजारों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा पर ‘लाशों पर राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने वर्ष 2002 में गुजरात में लाशों पर राजनीति की शुरुआत की और उत्तर प्रदेश में भी यही किया। पिछले दिनों दिल्ली में भी यही दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तय होगा ‘जीत’ का फॉर्मूला



Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.