scriptसपा के इस वरिष्ठ नेता ने भाजपा के खिलाफ भरी हुंकार, कहा ऐसे हारेगी भाजपा | Samajwadi Party leader tells how BJP PM Modi will loose 2019 election | Patrika News
लखनऊ

सपा के इस वरिष्ठ नेता ने भाजपा के खिलाफ भरी हुंकार, कहा ऐसे हारेगी भाजपा

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संस्थापक/संरक्षक ने इटावा में आज भाजपा पर जमकर हमला बोला।

लखनऊSep 05, 2018 / 08:51 pm

Abhishek Gupta

Samajwadi Party

Samajwadi Party

इटावा. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संस्थापक/संरक्षक रघु ठाकुर ने इटावा में आज भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेशों की सरकारें अपने अनैतिक कार्यों व वादाखिलाफी के बोझ तले दब जायेगी। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2019 के लोकसभा के होने वाले चुनाव में अपदस्थ करने का मन बनाया लिया है। रघु ठाकुर इटावा में एक रैली को सम्बोधित करने जा रहे थे जहां उन्होंने एकांत में कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास से भी लम्बी बातचीत की। इसी के साथ उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भाई व पूर्व प्रदेश मंत्री शिवपाल सिंह यादव द्वारा समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा बनाये जाने के पर यूपी का बदले महौल पर भी चर्चा की।
भाजपा ले रही अटल बिहारी वाजपेयी के निधन का सहारा-

रघु ठाकुर ने कहा कि संघ परिवार व पीएम मोदी ने चुनाव से पूर्व ही अपनी हार मान ली है। आज भाजपा का शीर्ष नेतृत्व वैतरणी पार करने के लिये पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन का सहारा ले रहा है, जिन्हें उसने जीते जी मार दिया था, जबकि जीवित रहते हुये वाजपेयी जी की किसी ने सुध बुध नहीं ली। उन्होनें कहा कि देश का प्रबुद्ध वर्ग आज वाजपेयी जैसे महान नेता के निधन पर सही समय व दिनांक की जांच की मांग कर रहा है। जिससे संघ व नरेन्द्र मोदी बहुत परेशान हैं।
गठबन्धन से संघ व प्रधानमंत्री की सांसें फूली-

उन्होंने कहा कि मोदी शासन में देश की रीढ़ कहा जाने वाला किसान व मजदूर आत्महत्या कर रहा है। मोदी ने जो चुनाव में वादे किये थे, उसमें किसी वादें को पूरा नहीं किया। पढ़े लिखे बेरोजगारों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। रघु ठाकुर ने कहा कि विपक्षी गठबन्धन से संघ परिवार व प्रधानमंत्री की सांसें फूली हुई है। कारण साफ है कि जब 2014 में लोकसभा चुनाव हुये थे तब विपक्ष बुरी तरह से विभाजित था, तब भाजपा को मात्र 31 प्रतिशत वोट देश भर में मिले थे। जबकि भाजपा के विरूद्ध 69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत भाजपा के खिलाफ दिये थे।
रघु ठाकुर ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश ने भाजपा को 73 सांसद दिये थे, उस प्रदेश में गुन्डई चरम पर है। गाय के नाम पर घृणा और नफरत फैला कर साम्प्रदायिकतावादी तत्व राह चलते निर्दाेश लोगों की हत्याएं कर रहे हैं। हमने लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों दौरा किया है। मां बहिनों व बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। दिनदहाड़े उनके साथ बलात्कार की घटनाएं घटित हो जाती है। अविश्वास के वातावरण की खाई में उत्तर प्रदेश को धकेल दिया गया है।
Raghu Thakur
Raghu Thakur IMAGE CREDIT: Patrika

Home / Lucknow / सपा के इस वरिष्ठ नेता ने भाजपा के खिलाफ भरी हुंकार, कहा ऐसे हारेगी भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो