script

Covid-19: तेजी से बढ़ रहे केस, राम गोविंद चौधरी के बाद सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन कोरोना पॉजिटिव

locationलखनऊPublished: Jul 11, 2020 02:25:58 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, विधानमंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी के बाद अब एमएलसी सुनील सिंह साजन (Sunil Singh Sajan) कोरोना वायरस के संक्रमण में हैं

Covid-19: तेजी से बढ़ रहे केस, राम गोविंद चौधरी के बाद सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन कोरोना पॉजिटिव

Covid-19: तेजी से बढ़ रहे केस, राम गोविंद चौधरी के बाद सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ. महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस (Covid-19) खतरे की घंटी बन चुका है। अकेले उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 34 हजार से मामले सामने आ चुके हैं। यह महामारी आम जन से लेकर बड़े-बड़े नेताओं को भी अपनी चपेट में ले रही है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, विधानमंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी के बाद अब एमएलसी सुनील सिंह साजन (Sunil Singh Sajan) कोरोना वायरस के संक्रमण में हैं। लखनऊ में सिविल अस्पताल में सुनील सिंह साजन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके सैंपल तीन दिन पहले जांच के लिए भेजे गए थे।
ये नेता भी कोरोना की चपेट में

सुनील सिंह की तरह प्रदेश के कई अन्य मंत्री भी कोरोना की चपेट में हैं। प्रदेश में नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी संजय गांधी पीजीआई में भर्ती हैं। इनके साथ ही कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के साथ उनका परिवार भी कोरोना के संक्रमण की चपेट में हैं। इसी तरह सहारनपुर के पिलखनी मेडिकल कॉलेज में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से एडमिट हैं। धर्म सिंह सैनी के परिवार के लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। उनके परिवार के लोगों को मेरठ रेफर किया गया है।
इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री मोती सिंह की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। मोती सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके परिवार के लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
26 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रहे केस

यूपी में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। 20 से 25 जून के बीच प्रदेश में कोरोना के तीन प्रतिशत एक्टिव केस बढ़े थे। 25 जून से एक जुलाई के बीच चार फीसदी बढ़ोतरी हुई। सेकिन इसके बाद व्यापक स्तर से महामारी से ग्रसित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। एक जुलाई से पांच जुलाई के बीच एक्टिव केस 18 फीसद बढ़े। पांच जुलाई से 10 जुलाई के बीच यह 26 प्रतिशत बढ़े। अभी तक करीब कुल 34 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो