9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश-जया बच्चन की हंसी-मजाक, कोई एक्टिव कोई नींद में, 19 तस्वीरों में सपा की बैठक का पहला दिन

Samajwadi Party National Executive Meeting: सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से कोलकाता में शुरू हो गई है।

4 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Rizwan Pundeer

Mar 18, 2023

spp_juhi.jpg

समाजवादी पार्टी की दो दिन चलने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को कोलकाता में शुरू हो गई है। अखिलेश यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव, किरणमय नंदा समेत पार्टी के तामाम बड़े नेता बैठक के लिए कोलकाता में हैं।

sp.jpg

समाजवादी पार्टी ने ये बैठक अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी और रणनीतियों पर चर्चा के लिए ये बैठक बुलाई गई है।

spd.jpg

आजम खान के बैठक में ना आने की वजह उनका खराब स्वास्थ्य बताया गया है। आजम खान बीते कुछ समय से लगातार बीमार चल रहे हैं।

sp_me.jpg

समाजवादी पार्टी के कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हो रहे हैं।

sp_meet.jpg

कोलकाता में 11 साल के बाद सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इससे पहले मरहूम मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में कोलकाता में पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक हुई थी।

sp_ram.jpg

सपा नेता किरणमय नंदा ने कहा है कि हम 2024 के अलावा इस साल छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में होने वाले चुनावों के लिए भी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

sp_meti.jpg

समाजवादी पार्टी का कहना है कि कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी एक राजनीतिक संकल्प भी अपनाएगी। जिस पर चलने का संकल्प सभी नेता मीटिंग के आखिर में लेंगे।

sp_shiv.jpg

सपा उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी है। उसकी निगाह प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने पर है।

sp_ki_me.jpg

समाजवादी पार्टी की 18 मार्च और 19 मार्च को होने वाली बैठक में पार्टी नेताओं की ओर से राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।

sp_jkd.jpg

बैठक में हाल में चर्चा में रही स्वामी प्रसाद मौर्य की रामचरितमानस पर टिप्पणी के बारे में भी बहस हो सकती है। बताया गया है कि नेताओं को धार्मिक मुद्दों पर एतहतियात के साथ बोलने की सलाह दी जा सकती है।

sp_jhs.jpg

बैठक में जातीय जनगणना के मुद्दे को उठाने पर कैसे पार्टी को आगे बढ़ना है, इस पर रणनीति तय होगी। पार्टी इसके जरिए पिछड़े और अति पिछड़े समाज को पार्टी के साथ जोड़ने पर काम करेगी।

sp_dhar.jpg

अखिलेश समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी शुक्रवार को कोलकाता पहुंच गए थे। अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी से कोलकाता पहुंचने के बाद मुलाकात की थी।

sp_bai.jpg

कोलकाता पहुंचने के बाद अखिलेश ने कहा कि हम बंगाल पहली बार नहीं आए हैं, हम छठी बार बंगाल आए हैं। हम आगे भी बंगाल आते रहेंगे।

sppb.jpg

अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी 2024 के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा है कि जिन दलों से एलायंस है, उनसे ही रहेगा।

samajwadi_party_one_1.jpg

अखिलेश यादव के अलावा ममता बनर्जी ने भी कांग्रेस-भाजपा से दूरी की बात कही है। ऐसे में संभावना है कि ममता और अखिलेश किसी तीसरे मोर्चे की घोषणा कर सकते हैं।

sp_akhi.jpg

कोलकाता में सपा प्रमुख ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई इतनी बढ़ गई है कि गरीब मुसीबत में आ गया है। आम लोगों के लिए रोज के काम करना मुश्किल हो रहा है।

sp_akhid.jpg

अखिलेश ने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म कर रही है। समाजवादी पार्टी हम हर कीमत पर संविधान बचाने के लिए काम करेगी।

sp_akii.jpg

समाजवादी पार्टी ने इस साल फरवरी में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट जारी की थी। जिसके बाद ये कार्यकारिणी की पहली बैठक है।