scriptकृषि कुंभ के नाम पर किसानों के साथ विश्वासघात : अखिलेश यादव | Samajwadi Party National President akhilesh yadav big statement | Patrika News

कृषि कुंभ के नाम पर किसानों के साथ विश्वासघात : अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Oct 26, 2018 07:22:33 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

आलू किसानों का कोई पुरसाहाल नहीं है

अखिलेश यादव

कृषि कुंभ के नाम पर किसानों के साथ विश्वासघात : अखिलेश यादव

लखनऊ , Samajwadi Party के National President एवं पूर्व chief minister अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और तोड़ने का काम कर रही है। देश की एक-एक संस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। केन्द्र की सरकारों ने सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया है और विपक्ष को डराने-धमकाने का काम किया हैं। बैंकिंग सिस्टम चौपट हो गया है। राफेल डील पर सफाई होनी चाहिए। भाजपा कहती है कि उसका दामन साफ है तो सफेदी पर ही छींटें ज्यादा दिखती हैं।

akhilesh yadav पार्टी मुख्यालय के डाॅ0 लोहिया सभागार में एकत्र छात्र-युवा प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देशवासियों को गुमराह और निराश किया हैं। जहां किसानों को धोखा दिया है वहीं नौजवानों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया हैं। गन्ना किसानों का अभी भी 08 हजार करोड़ रूपये बकाया है। आलू किसानों का कोई पुरसाहाल नहीं है। Chief Minister कई लाख हेक्टेयर जमींन पर पानी पहुंचाने का दावा करते हैं पर यह नहीं बताते कि वह जमींन कहां है? किसानों का कर्ज कितना माफ किया है? नौजवानों को रोजगार कहां मिला? इसका ब्यौरा सरकार को देना चाहिए।
Akhilesh Yadav ने कहा कि 2014 और 2017 के चुनावों में bjp नेताओं ने जो वादे किए उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा नेताओं का संकल्प है कि एक भी काम जनहित में नहीं होना चाहिए। कृषि कुंभ के नाम पर किसानों के साथ विश्वासघात किया गया। अर्धकुंभ को कुंभ बना दिया। भाजपा के पास झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं है। किसान सो नहीं पा रहा है। साढ़े चार साल में 40 हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। जो निवेशक आए थे, वे कहां गए? किसानों की आय दुगनी होती तो व्यापारी को भी लाभ होता।

Akhilesh Yadav ने कहा कि B J P इजरायल की नई तकनीक लाने की बात करती है। कन्नौज में परफ्यूम पार्क का नाम बदल दिया। एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडियां एवं नए विश्वविद्यालय, मेडिकल कालेज बनने थे B J P Government ने उन पर रोक लगा दी। न कोई सड़क बनाई, जो सड़के samajwadi Government में बनी थी उनमें भी गड्ढे कर दिए। भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के चलते दो हजार लोगों के पास ही देश की सारी दौलत सिमट गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने कहा कि जातिवाद और साम्प्रदायिकता की नफरत से समाज का सद्भाव बिगाड़ा जा रहा है। B J P ने बुनियादी मुद्दों गरीबी, भूख, बीमारी, भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की। लेकिन अब नई पीढ़ी जो पहला वोट डालेगी उसे samajwadi party पर ही भरोसा है। युवा पीढ़ी का भविष्य समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। नौजवान संघर्ष और मेहनत के बल पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि B J P ने बहुत गुमराह कर लिया। उसका जनता को अब असली चेहरा दिखने लगा है। बदलते समय में samajwadi विचारधारा और उसके सिद्धांत ही राजनीति में देश को आगे ले जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो