प्राइमरी शिक्षा सबसे ज्यादा बर्बाद अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा राज में प्राइमरी शिक्षा सबसे ज्यादा बर्बाद हुई है। बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले ज्यादातर गरीब बच्चे पिछड़े और दलित वर्ग के हैं उनको न तो ड्रेस मिली और नहीं मिड-डे-मील ठीक से बंट रहा है। समाजवादी सरकार ने हफ्ते में एक दिन दूध और फल देने की व्यवस्था की थी। रसोई के लिए बर्तन दिए गए थे। स्कूल खुल गए पर बच्चों को पाठ्य पुस्तकें तक नहीं मिल सकी।
भाजपा वादे झुठलाने में भी नम्बर वन अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अपने वादे झुठलाने में भी नम्बर वन है। प्रदेश में न तो नया सैनिक स्कूल खुला और नहीं मेडिकल व्यवस्था में सुधार हुआ। अस्पतालों में लाखों मरीज आ रहे हैं। उनके इलाज, दवाई की सुचारु व्यवस्था नहीं की गई। भाजपा सरकार प्राईवेट गन्ना मिलों से किसानों का गन्ना बकाया भुगतान कैसे कराएगी? जबकि वह किसानों का गन्ना बकाया राशि भी नहीं बता पा रही है। जनता को बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
UP in National Crime Data अखिलेश यादव ने कहा कि नेशनल क्राईम ब्यूरों के रिकार्ड में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंतनीय बताई गई है। महिलाओं-बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। लूट, अपहरण, हत्या की घटनाओं पर रोक नहीं लग सकी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की राइडिंग क्वालिटी बहुत खराब है।
दिल्ली मुंबई एक्स्प्रेस वे को केंद्र मदद दे रही लेकिन यूपी से भेदभाव
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के लिए केन्द्र वित्तीय मदद दे रही है। उत्तर प्रदेश में बनने वाले एक्सप्रेस-वे के लिए क्यों नहीं दे रही है। दारोगा भर्ती में बहुत घोटाला हुआ। इसे निरस्त किया जाना चाहिए। गौ-आश्रय स्थलों में सरकार भूसा तक तो उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर भाजपा सरकार ने इस बजट से पानी फेर दिया है।