scriptसरोजनी नायडू की जयंती पर प्रदेश भर में सपाइयों का प्रदर्शन | Samajwadi Party protest on sarojini naidu jayanti | Patrika News

सरोजनी नायडू की जयंती पर प्रदेश भर में सपाइयों का प्रदर्शन

locationलखनऊPublished: Feb 13, 2021 04:07:26 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर महिलाओं से प्रदर्शन में की शामिल होने की अपील

samajwadi_party.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
महोबा. उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू की जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर महोबा में प्रदर्शन कर रहे सपाइयों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। मौजूदा बीजेपी सरकार के शासन में महिलाओं का जबरदस्त उत्पीड़न किया जा रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं ने सरोजनी नायडू के जन्मदिन पर महिला अपराधों के प्रति सरकार को सचेत किया।
अखिलेश यादव ने शनिवार सुबह एक ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती एवं ‘राष्ट्रीय महिला दिवसट की सबको शुभकामनाएं! आज प्रदेश भर में महिलाओं की सुरक्षा, मान-सम्मान, बेरोज़गारी, शैक्षिक क्षेत्र की समस्याओं व अन्य मुद्दों पर सपा आयोजित कर रही है ‘महिला घेरा’। आह्वान है महिलाएं इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें!
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%A8%E0%A4%B9%E0%A5%80%E0%A4%82_%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%8F_%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%AA%E0%A4%BE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो