scriptनगर निगम चुनाव: सपा ने जारी की पहली सूची, देखें कौन कहां से है प्रत्याशी… | Samajwadi Party released the first list of Mayor news in hindi | Patrika News

नगर निगम चुनाव: सपा ने जारी की पहली सूची, देखें कौन कहां से है प्रत्याशी…

locationलखनऊPublished: Oct 29, 2017 07:18:25 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

प्रत्याशियों के नामों के ऐलान से पूर्व रविवार सुबह सपा प्रदेश कार्यालय में पूरे सूबे से आये निकाय चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।

akhilesh yadav

akhilesh yadav

लखनऊ. विधानसभा चुनाव में मात खाने के बाद नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने की तैयारी कर रही समाजवादी पार्टी ने रविवार को महापौर के सात प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। समाजवादी पार्टी द्वारा जारी सूची में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने सात प्रत्याशी का नाम घोषित किया।
इन नामों का किया गया ऐलान

सपा ने बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ , झांसी, अयोध्या, मेरठ और गोरखपुर के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मेरठ से दीपू मनेठिया बाल्मीकि, बरेली से डॉक्टर आईएस तोमर, मुरादाबाद से युसूफ अंसारी, अलीगढ़ से मुजाहिद किदवई, झांसी से राहुल सक्सेना, अयोध्या से गुलशन बिंदु और गोरखपुर से राहुल गुप्ता सपा से मेयर प्रत्याशी होंगे।
जाति व सामाजिक दायरे का भी ध्यान

समाजवादी पार्टी इस नगर निगम चुनाव में फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही है। यही वजह है कि इस बार महापौर के टिकट बंटवारे में पार्टी ने जाति और सामाजिक दायरे का भी ध्यान रखा है। सपा द्वारा जारी सात प्रत्याशियों में पांच पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मेयर पद के प्रत्याशियों का ऐलान करते हुए बताया कि मेरठ में महिला सीट है। यहां से पार्टी की प्रत्याशी दीपू मनेठिया बाल्मीकि होंगी। बरेली से डॉ. ्आईएस तोमर को टिकट दिया गया है।
नाम घोषित करने से पूर्व हुई बैठक

पार्टी के प्रत्याशियों के नामों के ऐलान से पूर्व रविवार सुबह सपा प्रदेश कार्यालय में पूरे सूबे से आये निकाय चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। बैठक में चुनाव की रणनीति और प्रत्याशियों के चुनाव जीतने की संभावना पर भी चर्चा हुई। साथ ही इस चुनाव को विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के घटे जनाधार को फिर से जनता के बीच स्थापित करने की चुनौती के रूप में माना जा रहा। प्रत्याशियों के नामों के ऐलान से पूर्व पार्टी ने जिलेवार नामों के प्रस्ताव मंगाए थे। उन पर चर्चा के बाद यह सूची फाइनल की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो