सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आजम खां औरक उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही है। बिना अदालत को सूचित किये उन्हें रामपुर से सीतापुर जेल शिफ्ट किया गया। यह पूरी तरह से बदले की भावना की कार्रवाई है जो लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार अदालत के फैसलों को नहीं मानती, संविधान पर भरोसा नहीं करती। यही वजह है कि पूरे देश में जनता में इस सरकार के प्रति आक्रोश है। लोगों में रोष है और दुःख भी हैं। नरेश उत्तम ने कहा कि प्रदेश सरकार के दमनात्मक रवैये के चलते जनता ने अभी उसे नजरों से उतारा है, आने वाले समय में कुर्सी से भी उतार देगी।