लखनऊ

आजम खां और उनके परिवार पर एफआईआर हुई दर्ज, सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

समाजवादी पार्टी इसका सख्त विरोध करती है। साथ ही चेतावनी भी देती है कि सरकार को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए

लखनऊJan 04, 2019 / 12:32 pm

Karishma Lalwani

आजम खां और उनके परिवार पर एफआईआर हुई दर्ज, सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां समेत उनके विधायक बेटे और पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना की तहरीर पर दर्ज की गई है। इन खबरों का विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। समाजवादी पार्टी इसका सख्त विरोध करती है। साथ ही चेतावनी भी देती है कि सरकार को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए।
 

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1081038960640561152?ref_src=twsrc%5Etfw
क्या है पूरा मामला

आजम खां के विधायक बेटे अबदुल्ला आजम के दो प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप है। इस संबंध में गंज थाना की पुलिस ने आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ धारा 193, 420, 467, 468 और 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना की तहरीर पर दर्ज की गई है। आकाश सक्सेना का आरोप है कि विधायक अबदुल्ला आजम का एक जन्म प्रमाणपत्र 28 जून, 2012 को रामपुर नगरपालिका परिषद से जारी किया गया। जबकि दूसरा प्रमाणपत्र 21 जनवरी, 2015 को लखनऊ नगर निगम से बना है। यह क्वीन मेरी अस्पताल के डुप्लीकेट जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर जारी किया गया है।
लगे यह भी आरोप

विधायक पर आरोप है कि रामपुर नगरपालिका से जारी किया गए पहले प्रमाणपत्र के पासपोर्ट में गलत इस्तेमाल कर विदेश यात्राएं की गई हैं। वहीं दूसरे प्रमाणपत्र का सरकारी दस्तावेजों और जौहर यूनिवर्सिटी की विभिन्न मान्यताओं में उपयोग में किया गया है। इस मामले में प्रमुख सचिव ने जांच के आदेश एसपी रामपुर को दिए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.