script

इस बार सपाई जमकर मनाएंगे दिवाली, 5 सीटों पर दौड़ी ‘साइकिल’, अखिलेश का आया बड़ा बयान

locationलखनऊPublished: Oct 24, 2019 08:13:51 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव के तीन सीटों के अतिरिक्त समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी दो सीटे जीती हैं।

meerut

Akhilesh yadav

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव के तीन सीटों के अतिरिक्त समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी दो सीटे जीती हैं। इस जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया है। साथ ही भाजपा पर भी निशाना साधा है। आपको बता दें उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों में सपा ने अम्बेडकर नगर जिले की जलालपुर, रामपुर सदर व बाराबंकी की जैदपुर सीट पर जीत दर्ज की है। इसी के साथ ही महाराष्ट्र में मुम्बई विधानसभा के मानखुर्द, शिवाजीनगर तथा भिवंडी ईस्ट क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। मानखुर्द शिवाजी नगर सीट पर सपा नेता अबु आज़मी ने, तो भिवंडी ईस्ट से रईस शेख ने जीत का परचम लहराया है। सपा अध्यक्ष ने इस जीत पर सभी मतदाताओं को लोकतंत्र को बचाने के लिए बधाई दी। ढाई वर्ष में भाजपा सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों से राज्य को तबाह किया है। विकास में उसकी कोई रूचि नहीं रही है। जनता ने भाजपा के दम्भ को तोड़ा है और लोकतंत्र के पक्ष में फैसला किया है। इसके लिए प्रदेश के मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद।
ये भी पढ़ें- चुनाव नतीजों के बाद प्रियंका गांधी का फूंटा गुस्सा, की बड़ी घोषणा, सपा ने दिया साथ

11 में से एक सीट थी सपा के पास-

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन 11 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए उनमें केवल एक सीट रामपुर समाजवादी पार्टी के पास थी। तमाम प्रशासनिक दबावों और भाजपाई छल प्रपंच के बावजूद तंजीन फातिमा ने रामपुर से जीत दर्ज की है। अम्बेडकरनगर के जलालपुर से सुभाष राय तथा बाराबंकी के जैदपुर से गौरव रावत विजयी हुए हैं।
ये भी पढ़ें- यूपी उपचुनावः कांग्रेस ने इन सीटों पर सपा व बसपा को छोड़ा पीछे, इन पार्टी कैंडिडेट्स की जमानत जब्त

बेईमानी की राजनीति अब नहीं चलेगी-

उन्होंने कहा कि स्पष्ट है कि समाजवादी पार्टी के प्रति जनता में बढ़ते विश्वास और भाजपा की कुनीतियों से त्रस्त जनता के ताजा रूझान से राजनीति में बदलाव की एक नई आहट सुनाई दी है। अखिलेश ने कहा कि भ्रष्टाचार, जातिवादी, गुंडागर्दी और बेईमानी की राजनीति अब नहीं चलेगी। समाजवादी पार्टी भविष्य की राजनीति में भी विकास के लिए आगे कदम उठाती रहेगी। यह प्रसन्नता की बात है कि भाजपा द्वारा सत्ता का दुरूपयोग करते हुए उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के कामों के प्रति दुष्प्रचार को नकार कर जागरूक मतदाताओं ने जनहित के कामों और राज्य के विकास के लिए समाजवादी सरकार के प्रयासों को याद रखा है।

ट्रेंडिंग वीडियो