scriptसंविधान दिवस पर प्रियंका का ट्वीट- पैसातंत्र को बढ़ावा दे रहे हैं सत्ता में बैठे लोग | Samvidhan Diwas : Priyanka Gandhi targets BJP | Patrika News

संविधान दिवस पर प्रियंका का ट्वीट- पैसातंत्र को बढ़ावा दे रहे हैं सत्ता में बैठे लोग

locationलखनऊPublished: Nov 26, 2019 12:39:32 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– संविधान दिवस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ सरकार पर साधा निशाना- कहा, सत्ता में बैठे लोग संविधान के मूल्यों को दरकिनार करने के साथ ही लोकतंत्र में जनता की ताकत कमजोर कर रहे हैं

Priyanka Gandhi

संविधान दिवस पर प्रियंका का ट्वीट- पैसातंत्र को बढ़ावा दे रहे हैं सत्ता में बैठे लोग

लखनऊ. संविधान दिवस पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने विधानमंडल का विशेष सत्र आहूत किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘कांस्टीट्युशन ऑफ इंडिया’ पुस्तक ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि आज संविधान दिवस है और सत्ता में बैठे लोग संविधान के मूल्यों को दरकिनार करने और लोकतंत्र में जनता की ताकत कमजोर करके पैसातंत्र को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। इस पैसे और पावरतंत्र का सामना करने के लिए इस पुस्तक को नमन करने के साथ-साथ ये शपथ लेना जरूरी है कि हम अपने संविधान में लिखे हरेक मूल्य के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे।
जय संविधान, जय हिंद।
विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो चुका है। गांधी जयंती की तरह योगी सरकार इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी में हैं। विशेष सत्र के बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सदन के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। सपा विधायक जहां संविधान की रक्षा की गुहार लगा रहे हैं, वहीं कांग्रेस के नेता महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या का प्ले कार्ड लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1199183329511301120?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो