scriptSanjeev Jeeva: कुख्यात संजीव जीवा की लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्या | Sanjeev Jeeva Murder in lucknow Court | Patrika News

Sanjeev Jeeva: कुख्यात संजीव जीवा की लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्या

locationलखनऊPublished: Jun 07, 2023 08:18:52 pm

Submitted by:

Rizwan Pundeer

Sanjeev Jeeva Murder: जिस अस्पताल में कंपाउंडर था उसी के मालिक का अपहरण कर संजीव जीवा ने रखा अपराध की दुनिया में कदम

jeeva
Sanjeev Jeeva Murder: संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार को वकील के वेश में आए हमलावरों ने गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। जीवा को पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान हमला हुआ। हमले के बाद कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। संजीव जीवा पश्चिम यूपी के मुजफ्फरगनर का रहने वाला था। वह काफी समय से लखनऊ जेल में बंद था।
https://youtu.be/IFaJZQzdl1g
संजीव 90 के दशक में मुजफ्फरनगर में एक दवाखाना संचालक के यहां कंपाउंडर की नौकरी करता था। पैसा कमाने की ललक में उसने एक दिन अपने मालिक को ही अगवा कर लिया और बड़ी फिरौती की मांग की। इसके बाद उसने कोलकाता के एक कारोबारी के बेटे का अपहरण कर 2 करोड़ की फिरौती मांगी। जिसने रातोंरात उसे अपराध की दुनिया में मशहूर कर दिया। इसके बाद फरवरी 1997 को उसका नाम भाजपा नेता ब्रम्हदत्त द्विवेदी की हत्या में सामने आया। जिसके बाद उसका खौफ पूरे पश्चिम यूपी में हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो