scriptसपा संरक्षक मुलायम का 82वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने दी बधाई | SAPA Sanrakshak Mulayam 82nd Birthday Celebrate in lucknow | Patrika News

सपा संरक्षक मुलायम का 82वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

locationलखनऊPublished: Nov 22, 2021 02:34:04 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में ही जन्मदिन मनाया गया। फिलहाल सैफई के मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में प्रसपा के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है और दंगल में मुलायम व अखिलेश यादव को भी आमंत्रण दिया गया है। (Mulayam singh yadav 82nd Birthday) समाजवादी पार्टी गांव में मुलायम का जन्मदिन सादगी के साथ मनाएगी।

सपा संरक्षक मुलायम का 82 वां जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

सपा संरक्षक मुलायम का 82 वां जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 82 वां जन्मदिन है। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि’उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’
समाजवादी पार्टी लखनऊ से लेकर इटावा तक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मना रही है। लखनऊ के में जगह जगह पर मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने होर्डिंग और बैनर लगाए हुए हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस पर सोमवार को शिवपाल यादव सैफई में केक काटकर दंगल कराएंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में ही जन्मदिन मनाया गया। फिलहाल सैफई के मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में प्रसपा के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है और दंगल में मुलायम व अखिलेश यादव को भी आमंत्रण दिया गया है। (Mulayam singh yadav 82nd Birthday) समाजवादी पार्टी गांव में मुलायम का जन्मदिन सादगी के साथ मनाएगी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर केक काटकर गोष्ठी की जाएगी। साथ ही सभी बूथ सेक्टरों पर केक काटे जा रहे हैं।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को प्रगतिशील समाजवाद का पुरोधा बताते हुए उनका जन्मदिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) परिवर्तन दिवस के रूप में मनाएगी। पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह के निर्देश पर केंद्रीय शिविर कार्यालय में हवन और मुलायम सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित की गयी हैं। मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्र द्वारा संपादित ई-बुक ‘मुलायम शिवपाल डाट इन’ का विमोचन किया । साथ ही साथ सपा संस्थापक के आंदोलन के साथियों को सम्मानित भी किया गया। इसके बाद 83 किलो का केक काटकर मिष्ठान्न वितरण हुआ।
सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बीच जुबानी जंग में अब नरमी आई है। राजनीतिक हल्कों में इसके कयास लगाए जा रहे हैं कि 22 नवंबर को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर दोनों के बीच गठबंधन या विलय पर निर्णय हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो