scriptसरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, पढ़िए पूरी जानकारी | Sarkari Naukri in UPPCL Recruitment 2019 | Patrika News

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, पढ़िए पूरी जानकारी

locationलखनऊPublished: Oct 01, 2019 10:34:32 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, पढ़िए पूरी जानकारी

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, पढ़िए पूरी जानकारी

लखनऊ. सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। ऊर्जा निगम (Energy Corporation) जल्द की खाली पदों पर भर्ती करने जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल तक ऊर्जा निगम में 700 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। विद्युत सेवा आयोग (Electrical service commission) इसके लिए तैयारी कर रहा है। जल्द ही पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इस बार एक एजेंसी को जिम्मेदारी दी है। यह एजेंसी ही पारदर्शी तरीके से आवेदन, लिखित और इंटरव्यू आदि स्तरों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगी।
एक हजार जेई की कमी

सूत्रों के मुताबिक ऊर्जा निगमों में सबसे अधिक कमी अवर अभियंता की है। तकरीबन एक हजार जेई की कमी है। कई उपकेंद्रों तक संविदा पर रखे गए जेई की जिम्मेदारी में हैं। इस बार की भर्तियों में जेई और टीजी-2 पदों पर अधिक भर्तियां की जाएंगी। यह लगभग 400 के करीब होंगी। इनके अलावा अन्य विशेषज्ञता वाले पदों पर भी छोटी-छोटी भर्तियां होंगी। कुल मिलाकर 600 से 700 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन्हें प्रावस्थाबद्ध तरीके से किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो