scriptबदली और शीतलहर से फिर बदला मौसम, ठंड बढ़ते ही 8 जनवरी तक बंद किए गए स्‍कूल, आदेश जारी | School closed due to cold wave winter rain fog IMD weather update | Patrika News

बदली और शीतलहर से फिर बदला मौसम, ठंड बढ़ते ही 8 जनवरी तक बंद किए गए स्‍कूल, आदेश जारी

locationलखनऊPublished: Jan 07, 2020 09:49:05 am

मौसम में बदलाव को देखते हुए कक्षा 8 तक के बच्‍चों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं…

बदली और शीतलहर से फिर बदला मौसम, ठंड बढ़ते ही 8 जनवरी तक बंद किए गए स्‍कूल, आदेश जारी

बदली और शीतलहर से फिर बदला मौसम, ठंड बढ़ते ही 8 जनवरी तक बंद किए गए स्‍कूल, आदेश जारी

लखनऊ. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक हाड़ कंपाती ठंड का कहर जारी है। मौसम में रोज बदलाव हो रहा है। नए साल के शुरुआती दिनों में चटख धूप से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन रविवार दोपहर बाद से आसमान में बादल छाने लगे। जिसके चलते पारा एक बीर फिर गिरने लगा है। इस बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। वहीं कई जगह शीतलहर के कारण मौसम और सर्द हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे तेज बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव को देखते हुए कक्षा 8 तक के बच्‍चों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

बदली औऱ शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादली छा गई। तेज हवा चलने से ठंड का प्रकोप भी बढ़ गई। लखनऊ के अमौसी स्‍थ‍ित आंचल‍िक मौसम व‍िज्ञान केंद्र के न‍िदेशक जेपी गुप्‍ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ तेज हुआ है। जिसके चलते 9 जनवरी तक मौसम में ठंडक बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। बारिश की आशंका से किसानों को गेहूं अभी बोई गई फसल की चिंता सताने लगी है। कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है।

15 दिनों से स्कूल बंद

हालांकि प्रदेश के लगभग सभी जिलों के स्कूल खुल गए हैं। लेकिन प्रदेश के जेपी गुप्‍ता के मुताबिक मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत एनसीआर क्षेत्र में तेज बारिश होने के आसार हैं। ठंड के चलते मुजफ्फरनगर में तो 15 दिन से 8वीं तक के स्‍कूल बंद हैं। मौसम में बदलाव को देखते हुए जिले में कक्षा आठवीं तक के बच्‍चों की छुट्ट‍ियां फिर 8 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। डीएम के आदेश पर बीएसए राम सागरपति त्रिपाठी की तरफ से लेटर जारी किया गया। इसके अनुसार कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्‍चों के स्‍कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के बच्‍चों की पढ़ाई जारी रहेगी।
तेज बारिश बढ़ाएगी मुसीबत

हालांकि जिस प्रकार मौसम विभाग उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जता रहा है। उस हिसाब से ठंड बढ़ने पर प्रदेश के और भी जिलों में एकबार फिर छुट्टियां बढ़ सकती हैं। वहीं बारिश की आहट से किसानों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। उनको अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है।

ट्रेंडिंग वीडियो