scriptदिवाली में पाँच दिन बंद रहेंगे स्कूल, नवंबर के महीने में पड़ रही हैं कुल 13 छु्ट्टियाँ… | Schools will be closed 5 days for diwali 13 holidays in November | Patrika News
लखनऊ

दिवाली में पाँच दिन बंद रहेंगे स्कूल, नवंबर के महीने में पड़ रही हैं कुल 13 छु्ट्टियाँ…

कल यानि सोमवार से November का महीना शुरू हो रहा है। महीने के पहले ही हफ्ते (First Week) में स्कलों में पाँच दिन (Five Days) की छुट्टी (School closed) रहेगी। धनतेरस, दीवाली, भैया दूज और फिर रविवार इस तरीके से लगातार पाँच दिन छुट्टियाँ मिल रही हैं।

लखनऊOct 31, 2021 / 09:47 am

Vivek Srivastava

school_closed.jpg
School Closed for 5 Days in Diwali: नवंबर का महीना त्यौहारों का महीना है। इस बार वैसे तो नंवबर के मही नें कई छुट्टियाँ पड़ने वाली हैं। मगर महीने (November) के पहले ही हफ्ते (First Week) में स्कलों में पाँच दिन (Five Days) की छुट्टी (School closed) रहेगी। धनतेरस, दीवाली, भैया दूज और फिर रविवार इस तरीके से लगातार पाँच दिन छुट्टियाँ मिल रही हैं।
छठ पूजा, गुरुनानक जयंती जैसी कई छुट्टियाँ पड़ने वाली हैं। छुट्टियों के लिहाज से देखें तो इस महीने में छुट्टियों की भरमार है। एक के बाद एक कई त्योहारों की वजह से स्कूल और सरकारी कार्यालयों में ताले लटके मिलेंगे।
देखिये किस-किस दिन बंद रहेंगे स्कूल –

3 नवंबर – नरक चतुर्दशी

4 नवंबर – दीपावली

5 नवंबर – गोवर्धन पूजा

6 नवंबर – भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा

7 नवंबर – रविवार
नवंबर में कुल पड़ रही हैं 13 छुट्टियाँ

Holidays in November 2021: इस महीने में सरकारी कार्यलयों में करीब 30 दिन में सिर्फ 18 दिन ही काम होंगे बाकी के 12 दिन छुट्टियाँ रहेंगी। अगर योगी सरकार छठ पूजा पर भी सार्वजनिक अवकाश कर देती है तो फिर ये छुट्टियाँ 13 दिन की हो जाएंगी और सिर्फ 17 दिन काम होगा।
देखिये किस-किस दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय –

3 नवंबर – नरक चतुर्दशी

4 नवंबर – दीपावली

5 नवंबर – गोवर्धन पूजा

6 नवंबर – भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा
19 नवंबर – गुरुनानक जयंती

24 नवंबर – गुरुतेगबहादुर शहीद दिवस

दो Second Saturday –

13 नवंबर – पहला शनिवार

20 नवंबर – दूसरा शनिवार

चार रविवार –

7 नवंबर, 14 नवंबर, 21 नवंबर और 28 नवंबर
छठ पूजा

10 नवंबर को छठ पूजा है। राजधानी लखनऊ समेत पूरे पूर्वांचल में इसका बेहद महत्व है। लाखों लोग छठ माता की पूजा करते हैं अगर योगी सरकार इस दिन भी सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर देती है तो समझ लीजिए फिर बल्ले-बल्ले।
करीब 10 दिन बैंक भी रहेंगे बंद

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार इस महीने में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर त्यौहारों की खरीदारी करनी हो या फिर बैंक से जुड़ा कोई काम करना हो तो छुट्टियां जरूर चेक कर लीजिएगा। नवंबर महीने में बैंकों के लिए छह अवकाश निर्धारित किए गए हैं।
ये अवकाश इस प्रकार हैं –

नवंबर 2021

नवंबर 4 (गुरुवार) – दिवाली

नवंबर 6 (शनिवार) – भाईदूज

नवंबर 13 – दूसरा शनिवार

नवंबर 15 (सोमवार) – दिपावली हॉलीडे
नवंबर 19 (शुक्रवार) – गुरुनानक जयंती

नवंबर 27 – चौथा शनिवार

अब इसमें 4 रविवार जोड़ दें तो पूरे 10 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Home / Lucknow / दिवाली में पाँच दिन बंद रहेंगे स्कूल, नवंबर के महीने में पड़ रही हैं कुल 13 छु्ट्टियाँ…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो