scriptजान लेने के लिए गर्दन में घूसा दिया पेंचकस, तीन घंटे बाद जो चीज दिखी डॉक्टर भी रह गए हैरान | screwdriver man operation by KGMU doctor | Patrika News

जान लेने के लिए गर्दन में घूसा दिया पेंचकस, तीन घंटे बाद जो चीज दिखी डॉक्टर भी रह गए हैरान

locationलखनऊPublished: Apr 23, 2019 04:54:32 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

जान लेने के लिए गर्दन में घूसा दिया पेंचकस, तीन घंटे बाद जो चीज दिखी डॉक्टर भी रह गए हैरान
 

news

जान लेने के लिए गर्दन में घूसा दिया पेंचकस, तीन घंटे बाद जो चीज दिखी डॉक्टर भी रह गए हैरान

लखनऊ. एक छोटे से विवाद को लेकर एक साथी ने अपने दूसरे साथी के गर्दन में पेंचकस से वार कर दिया। उसे गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसकी हालत देखकर घबरा गए और यह योजना बनाने लगे कि इसका ऑपरेशन कैसे किया जाए और कैसे उसे नया जीवन दिया जाए। 3 घंटे की रणनीति बनाने के बाद केजीएमयू ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने उस व्यक्ति के गर्दन में फंसी पेचकस को आधे घंटे की सर्जरी के बाद बाहर निकाल कर जान बचा ली। यह आप्रेशन आधे घंटे में पूरा हो गया लेकिन योजना बनाने में डॉक्टर को पूरे तीन घंटे लग गए। घायल व्यक्ति अब स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

डॉक्टर के मुताबिक शाह आलम नाम का एक मजदूर जो दिल्ली से अपनी टीम के साथ गोमती नगर आया था। यहां 16 अप्रैल की रात साथियों से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि साथी ने गुस्से में पेचकस से गर्दन वार कर दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सबसे बड़ी परेशानी की बात तो यह थी कि पेचकस में मेटल के चलते ना तो सिटी स्कैन हो सकता था और ना ही एम आर आई, एक्स-रे से भी कुछ खास समझ नहीं आ रहा था। हालांकि अंत में डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की योजना बनाई और ऑपरेशन सफल रहा।
डॉ. अनीता ने बताया कि सीटी स्कैन व एमआरआई कर नहीं सकते थे। एक्स-रे व ब्रांकोस्कोपी से पता नहीं लग रहा था कि गर्दन में घुसा पेचकस आहार नाल में है या सांस की नली में। सांस नली के बगल से गुजर रही नसें कितनी क्षतिग्रस्त हैं, इसका भी पता नहीं था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो