script24 घंटे में यूपी में कोविड-19 के 300 से ज्यादा मामले, एक दिन में मरीजों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या | second highest covid-19 spike in three days in uttar pradesh | Patrika News

24 घंटे में यूपी में कोविड-19 के 300 से ज्यादा मामले, एक दिन में मरीजों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या

locationलखनऊPublished: Jun 03, 2020 02:47:48 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 369 नए मामले सामने आए हैं, जो कि प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के मरीजों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है

तीन दिन में यूपी में कोविड-19 के 300 से ज्यादा मामले, एक दिन में मरीजों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या

तीन दिन में यूपी में कोविड-19 के 300 से ज्यादा मामले, एक दिन में मरीजों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 369 नए मामले सामने आए हैं, जो कि प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के मरीजों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 31 मई को कोरोना संक्रमण के 378 मरीज मिले थे। वहीं, 21 मई को 341 और 19 मई को 323 मरीज मिले थे। बुधवार को केजीएमयू 22 नए मरीजों की पुष्टि की। नए मामलों में राज्य की कुल संख्या 8,790 के करीब हो गई है। इसमें से 38 फीसदी यानी 3,324 एक्टिव केस हैं।
प्रदेश में 223 मौत

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में कामगार व श्रमिक बड़ी मात्रा में शामिल हैं। बीते दिनों विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश आने वाले ज्यादातर कामगारों व श्रमिकों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। प्रदेश में करीब 2404 कामगारों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। वहीं, मंगलवार को प्रदेश में 2,6 फीसदी यानी सात मरीजों की मौत हो गई। आगरा, गौतमबुद्धनगर में 1-1, कानपुर में 2 और गाजियाबाद में 3 संक्रमितों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से प्रदेश में अब तक 223 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 5176 मरीज ठीक हो चुके हैं।
एक दिन में 10 हजार टेस्ट

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, अब तक 11.68 श्रमिकों का आशा कार्यकर्ताओं द्वारा परीक्षण किया जा चुका है। इनमें से लगभग सभी में फ्लू जैसे लक्षण पाए गए हैं। 74,237 कामगारों व श्रमिकों का कोविड-19 टेस्ट हो चुका है जिसमें से 2404 पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 59.71 है। उन्होंने कहा है कि इन परीक्षणों की एक अच्छी संख्या पूल परीक्षण पद्धति के माध्यम से की गई थी। एक दिन में 10 हजार परीक्षण किए जा रहे हैं। वहीं अब मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद यह संख्या बढ़ाकर 20 हजार कर दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो