UP Election: सपा RLD की दूसरी लिस्ट जारी, 7 प्रत्याशियों में किसी भी महिला को नहीं मिला टिकट
लखनऊPublished: Jan 15, 2022 05:40:28 pm
UP ASSEMBLY ELECTIONS 2022 के लिए राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के गठबंधन वाली सरकार को लेकर आरएलडी चीफ जयंत चौधरी भी निश्चिंत नजर आ रहे हैं। उन्होंने आज शनिवार को अपनी पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 7 लोगों के नाम हैं। इन सभी सात प्रत्याशियों का नाम फाइनल करते हुए उसकी घोषणा कर दी गई है. जबकि पहली लिस्ट में 29 प्रत्याशियों के नाम दिये गए थे.
UP Assembly Elections में सपा और आरएलडी गठबंधन को लेकर जो भी कयास लगाए जा रहे थे। उन्हें खत्म करते हुए दूसरी लिस्ट भी आ गई है। जिसमे 7 प्रत्याशियों का नाम है। इसके पहले 29 प्रत्याशी पहली लिस्ट में घोषित किए गए थे। कयास इस बात के भी लगाए जा रहे थे कि चन्द्र शेखर यानी रावण के साथ यदि अखिलेश यादव जाते हैं तो आरएलडी के कोटे की कुछ सीटे कट जाती। लेकिन रावण के साथ अखिलेश यादव ने कोई गठबंधन नहीं किया है। इसकी पुष्टि भी चन्द्र शेखर रावण ने मीडिया से बातचीत करते हुए कर दी है।