scriptशहीद सुबोध सिंह की हत्या के विरोध में AAP का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन देखें तस्वीरें | Patrika News
लखनऊ

शहीद सुबोध सिंह की हत्या के विरोध में AAP का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन देखें तस्वीरें

4 Photos
5 years ago
1/4

प्रर्दशन में मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा कि तमाम जानकारी से स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा ने बुलंदशहर में दंगा करवाने की सुनियोजित साजिश रची थी। दंगा करवाने के लिए भाजपा नेताओं ने खुद से गाय कटवाकर बबाल किया और एक जांबाज पुलिस अफसर की जान ले ली।

2/4

यह साजिश भाजपा ने उस वक्त रची जब वहां लाखों मुस्लिमों की एक कांफ्रेंस थी अगर सुबोध सिंह ने अपनी शहादत न दी होती तो आज बुलन्दशहर में भयानक मंजर होता जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है, दंगाइयों ने सुबोध सिंह को घेर कर गोली मारी है।

3/4

दंगाइयों को इतनी हिम्मत सरकार से मिल रही है इसीलिए भाजपा राज में मॉव लिंचिंग की घटनाएँ हो रही है। योगी के राज में यूपी की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है।जिला संगठन अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि अपराधमुक्त बनाने की बात कह कर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने प्रदेश को जंगलराज में तब्दील कर दिया है। सहारनपुर में एसएसपी के घर में घुसकर भाजपा के सांसद राघवलखन दादागीरी करते हैं, उनके परिवार को आतंकित करते हैं । योगी राज में उत्तर प्रदेश की पुलिस असहाय बनी हुई है और गिड़गिड़ाने का काम कर रही है ।

4/4

भाजपा सरकार में यूपी की पुलिस अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो जनता को सुरक्षा कैसे दे पायेगी। जिला मीडिया प्रभारी प्रीतपाल सिंह सलूजा ने कहा कि बुलन्दशहर की घटना से स्पष्ट होता है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बल्कि भाजपा के गुंडों की सरकार चल रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.