scriptसपा बसपा गठबंधन ने मोदी के सामने उतारा पूर्व कांग्रेसी नेता | Shalini yadav will be SP-BSP-RLD candidate against PM Narendra Modi | Patrika News

सपा बसपा गठबंधन ने मोदी के सामने उतारा पूर्व कांग्रेसी नेता

locationलखनऊPublished: Apr 22, 2019 09:35:21 pm

Submitted by:

Anil Ankur

वाराणसी से मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं शालिनी यादव

Shalini yadav will be SP-BSP-RLD candidate against PM Narendra Modi

Shalini yadav will be SP-BSP-RLD candidate against PM Narendra Modi


लखनऊ। समाजवादी पार्टी में कुछ सपा नेता आज यहां शामिल हो गए। इसकें पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्याम लाल यादव परिवार की शालिनी यादव ने भी सपा की सदस्यता ली। इसके बाद देर शाम अखिलेश यादव ने शालिनी यादव को वाराणसी से सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में उतार दिया। इसके अलावा उन्होंने एक अन्य उम्मीदवार की भी घोषणा की है। चंदौली लोकसभा सीट से गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में संजय चौहान होंगे। इस मौके पर अखिलेश ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि जिस तरह घमंड में योगी ने उन्हें गाय पालने वाला बताया है, यह अहंकार अच्छा नहीं है। वह तो योगी हैं। गीता के अध्याय को याद कर लें। ऐसा अहंकार करेंगे तो जल्द ही उन्हें सीएम की कुर्सी छोड़कर मठ जाना पड़ जाएगा।

कौन हैं शालिनी यादव
समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में पूर्व उपसभापति राज्यसभा एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री वाराणसी के स्व. श्यामलाल यादव के परिवार की कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी वाराणसी नगर निगम श्रीमती शालिनी यादव, अरूण यादव, प्रो. राज यादव, कांग्रेस पार्टी छोड़कर आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। शालिनी यादव कांग्रेस की टिकट पर वाराणसी मेयर का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
सपा अध्यक्ष के समर्थन में नाम वपास लिया
आजमगढ़ के लोकसभा प्रत्याशी लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एस.पी. कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के समर्थन में अपना नामांकन वापस लेते हुए उनके समर्थन का भरोसा दिलाया। अखिलेश यादव ने कहा कि इन लोगों के आने से वाराणसी और आसपास के जिलों में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। श्रीमती शालिनी यादव ने कहा कि वे अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई है। अखिलेश यादव ने लखनऊ के कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ आए एक व्यक्ति पर नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उनके और उनके पिता मुलायम सिंह के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल कर बदनाम करने की कोशिश की है। ऐसे हालातों में वह कांग्रेस को सपोर्ट नहीं कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो