लखनऊ। रंगों के बिना ज़िन्दगी अधूरी है। जिंदगी में खुशियां लाने के लिए रंगों का महत्वपूर्ण योगदान है। उसी तरह से नवरात्रों में भी मां को प्रसन्न करने की लिए अलग अलग रंग बने हैं। इन रंगों का महत्व नवरात्र पर्व भी बहुत है। इनके उपयोग से नवरात्री में बहुत ही लाभ मिलता है। आइये जानें इनकी उपयोगिता और प्रयोग- नवरात्रि के पहले ही दिन से रंगों का चुनाव शुरू हो जाता है। इसके लिए पहले हमें यह देखना पड़ता है कि नवरात्रि किस दिन से शुरू हो रही हैं। इसके आधार पर ही प्रति वर्ष नवरात्रि के पहले दिन का रंग निर्धारित किया जाता है। उसके बाद बाकी के आठ दिनों के रंगों के क्रम का चक्र चलता है। नवरात्रि का पहला दिन इस बार नवरात्रि 1 तरीक से शुरू हुई है। जो की शनिवार को पड़ रही है। इसके हिसाब से शनिवार दिन का रंग ग्रे होता है। इसलिए इस दिन ग्रे रंग का उपयोग करना चाहिए। इस दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि का दूसरा दिन नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस बार यह दिन 2 अक्टूबर, इस दिन रविवार पड़ रहा है। इस दिन का रंग नारंगी है। आप नारंगी रंग या नारंगी आभा वाले कपड़े और एसेसरीज़ का उपयोग कर सकते हैं। नवरात्रि का तीसरा दिन नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस बार यह दिन 3 अक्टूबर जो की सोमवार को है, पड़ रहा है। इस दिन का रंग शुद्ध सफ़ेद है। इसलिए इस दिन सफ़ेद रंग का उपयोग करना चाहिए। नवरात्रि का चौथा दिन नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती है। इस बार यह दिन मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन का रंग लाल है। लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं। नवरात्रि का पांचवा दिन नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता स्वरुप की पूजा की जाती है। इस दिन बुधवार पड़ रहा है। इस दिन का रंग नीला है। आप नीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। नवरात्रि का छठा दिन नवरात्रि के छटवें दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन गुरुवार है। इस दिन पीले रंग का उपयोग होता है। नवरात्रि का सातवां दिन नवरात्रि के सातवें दिन नवरात्रि के सातवें दिन देवी के कालरात्रि स्वरुप की पूजा की जाती है। इस दिन को सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन इस बार शुक्रवार को पड़ रहा है। इस दिन आप हरे रंग के कपड़े का उपयोग कर सकते हैं। नवरात्रि का आठवां दिन नवरात्रि के आठवें दिन देवी के महा गौरी स्वरुप की पूजा की जाती है। यह दिन अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। यह 8 अक्टूबर (शनिवार) को पड़ रहा है। इस दिन मोरपंखी हरे रंग का उपयोग करना चाहिए। नवरात्रि का नौंवा दिन नवरात्रि के नौवें दिन देवी के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा की जाती है। इस बार नवमी 9 अक्टूबर (रविवार) को है पड़ रही है। इस दिन बैंगनी (जामुनी) रंग का उपयोग किया जाता है।