scriptशारदीय नवरात्रि इस शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त में करें कलश की स्थापना, हर मनोकामना होगी पूरी | Shardiya Navratri 2019 Date Time Kalash Sthapana Puja Shubh Muhurat | Patrika News

शारदीय नवरात्रि इस शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त में करें कलश की स्थापना, हर मनोकामना होगी पूरी

locationलखनऊPublished: Sep 12, 2019 04:33:02 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

उत्तर प्रदेश में हिन्दू धर्म के लोग शारदीय नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। शारदीय नवरात्रि पर सभी भक्त इन दिनों मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते हैं।

Sharadiya Navratri: know the method of worship and shubh muhoort

Sharadiya Navratri : जानिए पूजा विधि और कलश स्थापन का शुभ मुहूर्त

लखनऊ. शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) का पर्व इस साल 2019 में 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। उत्तर प्रदेश में हिन्दू धर्म (Hindu Dharm) के लोग शारदीय नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। शारदीय नवरात्रि पर सभी भक्त इन दिनों मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि में देवी मां के वाहन उनके आगमन के दिनों के अनुसार बदलते रहते हैं। जिसका हिन्दू धर्म में सबसे अधिक महत्व माना जाता है। हिन्दू धर्म के लोग शारदीय नवरात्री का पर्व हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।

कलश स्थापना शुभ मुहूर्त (Kalash Sthapana)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार मां का आगमन व गमन दोनों ही शुभ नहीं माने जा रहे है, लेकिन मां की पूजा सभी दिन नियम के अनुसार होगी, जिससे भक्तों को शुभ फल प्राप्त हो सकेगा और उनकी मनोकामना पूरी हे सकेगी। 8 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन नवरात्रि पूजन का समापन होगा। शारदीय नवरात्र में लोग अपने घरों में कलश की स्थापना करते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार 29 सितंबर यानी नवरात्र के पहले दिन रात 10.11 मिनट तक प्रतिपदा है। जिस कारण कलश स्थापना के लिए लंबा समय मिल सकता है। यानी कि नवरात्रि के पहले दिन कभी भी कलश स्थापना की जा सकती है लेकिन कलश स्थापना के लिए प्रात:काल का समय सबसे उत्तम माना जा रहा है।

जानिए किस दिन किस देवी की होगी पूजा

– 29 सितंबर 2019 (रविवार) – नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा होगी।
– 30 सितंबर 2019 (सोमवार) – दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी पूजा होगी।
– 1 अक्टूबर 2019, (मंगलवार) – तीसरे दिन मां चंद्रघंटा पूजा।
– 2 अक्टूबर 2019 (बुधवार) – चौथे दिन मां कूष्मांडा पूजा।
– 3 अक्टूबर 2019 (गुरुवार) – पांचवे दिन मां स्कंदमाता पूजा।
– 4 अक्टूबर 2019 (शुक्रवार) – छठे दिन मां कात्यायनी पूजा।
– 5 अक्टूबर 2019 (शनिवार) – सातवें दिन मां कालरात्रि पूजा।
– 6 अक्टूबर 2019, (रविवार) – आठवें दिन मां महागौरी, दुर्गा महा अष्टमी पूजा, दुर्गा महा नवमीं पूजा।
– 7 अक्टूबर 2019, (सोमवार) – नौवे दिन मां सिद्धिदात्री नवरात्रि पारणा की पूजा।
– 8 अक्टूबर 2019, (मंगलवार) – दसवें दिन विजय दशमी।
– 9 अक्टूबर 2019, (बुधवार) – ग्यारहवें दिन दुर्गा विसर्जन होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो