scriptलखनऊ से ये हो सकते हैं सपा के प्रत्याशी, भाजपा को मिलेगी जोरदार टक्कर | shatrughan sinha wife poonam sinha may contest in loksabha chunav | Patrika News

लखनऊ से ये हो सकते हैं सपा के प्रत्याशी, भाजपा को मिलेगी जोरदार टक्कर

locationलखनऊPublished: Mar 25, 2019 04:36:16 pm

लोकसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी, लखनऊ लोकसभा से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ सकती है चुनाव

akhilesh

लखनऊ से ये हो सकते हैं सपा के प्रत्याशी, भाजपा को मिलेगी जोरदार टक्कर

लखनऊ. लोकसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। प्रत्याशियों की सूची जारी करने के अलावा समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है। लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 40 प्रचारकों के नाम शामिल हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक यह खबर है कि बीजेपी के बागी सांसद और बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को समाजवादी पार्टी लखनऊ से प्रत्याशी बना सकती है। सूत्रों के अनुसार सपा पूनम सिन्हा को बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है। हालांकि इस बारे में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा का कहना मैं इस वक्त इस मुद्दे पर बात नहीं करूंगी। आपको इस बारे जल्द ही पता चल जाएगा।

शत्रुघ्न सिन्हा ने की थी अखिलेश से मुलाकात

बता दें पिछले दिनों शत्रुघ्न सिन्हा ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। जिसके बाद अटकलें तेज हो गई थी कि वे लखनऊ से सपा प्रत्याशी हो सकते हैं। लेकिन सूत्रों से पता चला है कि दोनों के बीच हुई मुलाकात में पूनम सिन्हा को चुनाव लड़वाने के लिए चर्चा हुई थी। हालांकि सपा अध्यक्ष अखिलेश के साथ हुई बैठक के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। अखिलेश बहुत संस्कारी हैं, जिन्हें वे अच्छा मानते हैं। सपा संस्थापक मुलायम सिंह का बहुत सम्मान करता हूं। मुलाकात का कोई गलत अर्थ न निकाला जाए।

सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

सपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 40 प्रचारकों के नाम शामिल हैं। हालांकि इस लिस्ट में समजावादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है। लिस्ट में अखिलेश यादव के अलावा रामगोपाल यादव, आजम खान, जया बच्चन, डिंपल यादव और राजेंद्र चौधरी राम गोविंद चौधरी, अहमद हसन, जावेद अली खां, विशम्भर प्रसाद निषाद, सुरेंद्र नागर, तेज प्रताप यादव, नरेश उत्तम पटेल, मौलाना यासीन अली उस्मानी, मनोज पारस, महबूब अली और शाहिद मंजूर को भी लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो