scriptशिवपाल की पार्टी शामिल हुए अखिलेश के पूर्व मंत्री बेरिया, कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने भी ज्वॉइन की प्रसपा | shiv kumar beria and harshvardhan pandey joins psp lohiya | Patrika News

शिवपाल की पार्टी शामिल हुए अखिलेश के पूर्व मंत्री बेरिया, कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने भी ज्वॉइन की प्रसपा

locationलखनऊPublished: Jan 09, 2019 01:36:09 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

बुधवार को लखनऊ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की प्रेसवार्ता के दौरान सपा सरकार में मंत्री रहे शिवकुमार बेरिया प्रसपा में शामिल हो गये

pragatisheel samajwadi party lohiya

सपा और कांग्रेस के लिए बड़ा झटका, शिवपाल की पार्टी में यह दो बड़े नेता हुए शामिल

लखनऊ. शिवपाल यादव ने कांग्रेस के साथ ही सपा को जोरदार झटका दिया है। बुधवार को लखनऊ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की प्रेसवार्ता के दौरान सपा सरकार में मंत्री रहे शिवकुमार बेरिया प्रसपा में शामिल हो गये। उनके अलावा कांग्रेस नेता हर्षवर्धन पांडेय भी समर्थकों समेत शिवपाल की पार्टी में शामिल हो गये। आपको बता दें कि हर्षवर्धन पांडेय दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे कमलापति त्रिपाठी के नाती हैं। इन दोनों नेताओं को शिवपाल यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी नेता माना जाता है। बेरिया को पिछले दिनों समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी ने उन्हें छह साल के समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया था। माना जा रहा कि शिवपाल यादव की नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने वाली है। 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए शिवपाल यादव इन्हें अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
शिवपाल बोले- साफ हो जाएगी सपा

पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया के प्रसपा में शामिल होने से उत्साहित शिवपाल यादव ने कहा कि उनके आने से जहां पार्टी और मजबूत होगी, वहीं कानपुर देहात से समाजवादी पार्टी साफ हो जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो