scriptज्ञानवापी मस्जिद के ढ़ाचे में शिवलिंग मिला: विश्व हिन्दू परिषद ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, अब होगा.. | Shivling found in Gyanvapi Masjid Vishwa Hindu Parishad held meeting | Patrika News

ज्ञानवापी मस्जिद के ढ़ाचे में शिवलिंग मिला: विश्व हिन्दू परिषद ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, अब होगा..

locationलखनऊPublished: May 16, 2022 08:35:32 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि आज काशी विश्वनाथ के ज्ञानवापी ढ़ाचे में शिवलिंग का मिलना सुखद संदेश है। प्रांतीय मीडिया प्रभारी ने कहा कि, सत्य को दबाया छिपाया और नकारा नही जा सकता है। सत्य तो सफेद रंग की भांति है । जिस पर काला रंग धोखे से चढाने के बावजूद भी उतरने पर सफेद ही निकलेगा।

VHP on Gyanwapi Maszid

VHP on Gyanwapi Maszid

विश्व हिन्दू परिषद की ओर से कहा गया कि, काशी की मस्जिद में शिव ***** का मिलना साफ दिखाता है कि बाहरी आक्रमणकारियों ने किस प्रकार से हमारे मंदिरों को तोड़कर कब्जा किया था। उन्होंने कहा आज कुछ ऐसा ही काशी विश्वनाथ में हो रहा है। तलवार और हत्या के बल पर हिन्दुओं के धार्मिक स्थलों और संपत्तियों पर अनाधिकृत कब्जा करने वाले लुटेरे आक्रमणकारियों को यह नही मालुम था कि एक न एक दिन इस देश का नागरिक जागेगा और अपने पूर्वजों की छीनी गयी संपत्ति को पुनः वापस लेने हेतु हर तरह का प्रयास करेगा। पत्रिका से विशेष बातचीत के दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा विश्व हिंदू परिषद हमेशा से ही मथुरा, काशी और अयोध्या को लेकर के कहा कि यह हमारा राष्ट्र गौरव है। कोर्ट का फैसला तुरंत आने के बाद हमारे यहां अर्जेंट तौर पर मीटिंग बुलाई गई जिसमें हम इस मुद्दे को लेकर के देशभर में जन जागरण अभियान चलाने को लेकर बातचीत हुई है। इसका पूर्ण निर्णय आगामी बैठक में केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा लिया जाएगा।
हिंदुओं के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों को मुक्त कराना लक्ष्य

देश में हिंदुओं के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों के अलावा कई हजारों के स्थलों पर किया गया कब्जा
शरद शर्मा ने कहा कि 700-800 वर्ष पूर्व भारत में आकर आक्रमण करना और हिन्दुओं के धार्मिक स्थलों पर बलात कब्जा कर लेने से कोई सदा सर्वदा के लिये मालिक नही बन जाता है।। आज जो संपत्ति जैसे गई वैसे ही उसे लेनी कही से अनुचित नही है। उन्होंने कहा देश में हिन्दुओं के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों के अलावा हजारों स्थल ऐसे है। जिनपर बलात रुप से कब्जा किया गया।
राम जन्म भूमि को जाने से मिला उसका अधिकार

उन्होंने कहा अयोध्या में भव्य मंदिर श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के देख-रेख में बन रहा है । जिसे न्यायालय ने मुक्त कर हिन्दुओं को उनका चुराया गया अधिकार दे दिया। ठीक उसी प्रकार काशी और मथुरा का अपहरण कर अनाधिकृत अधिकार जताने वालों से भीअब हमारे धार्मिक स्थलों की मुक्ति न्याय संगत होगी।
उन्होंने कहा हमारे पूर्वज और वर्तमान में हमारे सनातनी इतिहासकार, वैदिक विद्वानों ने सीना ठोककर जो कहा वही सत्य आज सामने दिख रहा है। जैसा अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि के विवादित ढ़ांचे के नीचे नीव मे छिपा रहा है। वर्तमान मुस्लिम पक्ष को स्वतः हिन्दुओं के साथ किए गए छल- कपट और लूट पर खेद प्रकट करते हुए अपने असत्य अधिकारो़ से पीछे हट जाना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो