scriptसपा को सत्ता में आने के लिए शिवपाल और मुलायम की जरूरत नहीं! | Shivpal - Mulayam is not in SP star campaigner list for Mid term poll | Patrika News

सपा को सत्ता में आने के लिए शिवपाल और मुलायम की जरूरत नहीं!

locationलखनऊPublished: May 13, 2018 08:17:20 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

नूरपुर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों के नाम घोषित किए हैं।

Shivpal - Mulayam is not in SP star

लखनऊ. समाजवादी पार्टी में भले ही यह कहा जाए की सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन अगर देखा जाए तो ऐसा नहीं है। इसका ताजा उदाहरण इससे ही पता चल जाता है कि पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है और हैरत की बात यह है कि इस सूची से मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव नहीं हैं। सपा ने केवल नूरपुर उप चुनाव के लिए यह सूची निर्वाचन आयोग को भेजी है। इन दोनों का नाम पिछले दिनों हुए फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उप चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में भी नहीं था। सपा की सूची में मुलायम सिंह और शिवपालय यादव का नाम न होना आज भी यादव परिवार में कहीं न कहीं सब कुछ सही न होने का संकेत तो शायद देता ही है।

बता दें कि सपा नूरपुर में अपना प्रत्याशी उतारी है वहीं कैराना लोकसभा उप चुनाव में वह रालोद के साथ गठबंधन की है जिसके तहत यह सीट रालोद को दी गई है। यहां से रालोद ने अपना प्रत्याशी उतारा है। कैराना के लिए रालोद ने पहले ही सूची जारी कर दी है, जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम शामिल है। सपा की ओर से नूरपुर उप चुनाव के लिए जो सूची जारी की गई है उसमें पार्टी के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में अखिलेश यादव, किरनमय नंदा, मो. आजम खां, राम गोविंद चौधरी, राजेंद्र चौधरी, अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, धर्मेंद्र यादव, रामवृक्ष यादव आदि के नाम शामिल हैं।

भले ही यह कहा जाए की यादव परिवार में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। शिवपाल यादव को विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया गया। अब उन्हें नूरपुर में होने वाले उप चुनाव के लिए जारी की गई सूची में भी शिवपाल यादव का नाम शामिल नहीं किया गया है। वहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं है।

विधान सभा चुनाव में भी शिवपाल नहीं थे शामिल
यूपी विधानसभा चुनाव में भी शिवपाल यादव को किनारे कर दिया गया था। पार्टी के नेता चाहे जितना भी कहेंं की सपा में सब कुछ सही है, लेकिन इस लिस्ट से तो यही लगता है कि आज भी चाचा-भतीजे में सब कुछ सामान्य नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो