scriptशिवपाल का छलका दर्द , बोले-2012 में मैं मुख्यमंत्री बन सकता था, सारे विधायक हमारे पक्ष में थे | Shivpal said - I could be the Chief Minister in 2012 | Patrika News

शिवपाल का छलका दर्द , बोले-2012 में मैं मुख्यमंत्री बन सकता था, सारे विधायक हमारे पक्ष में थे

locationलखनऊPublished: Feb 24, 2019 07:46:23 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

कहा-मैंने अखिलेश से कुछ नहीं मांगा था।
 

SHIVPAL

Shivpal

लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संयोजक और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने रविवार को अपने बयानों से सबको चौंका दिया। यही नहीं उनके बयानों से हड़कंप मच गया है। उन्होंने कहा कि 2003 में हम सूबे के मुख्यमंत्री बन सकते थे और हम चाहते तो 2012 में भी उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन मैं सबसे पहले पार्टी के हित की बात करता हूं, समाज हित की बात करते हैं।
2012 में सारे विधायक हमारे पक्ष में थे, लेकिन पद कोई बड़ी चीज नहीं होती। हम सबको साथ लेकर चलने के प्रयास में लगे रहे है। हमको धोखा मिला, सत्ता परिवर्तन करना है तो एक हो जाना चाहिए। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस गठबंधन पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। मैंने अखिलेश यादव से कुछ नहीं मांगा था, मायावती तो किसी से भी मिल नहीं सकती हैं, मायावती को बस थोड़ा लालच दे दो,उसके बाद सब आपको मिल जाएगा।
शिवपाल यादव ने कहा कि किसान दो सौ रुपये कमाता है। 6000 रुपये से क्या परिवार चल सकता है। बुआ-भतीजे एक हो गए, लेकिन एक बात और है मेरी तो बहन बनीं नहीं मायवती। उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि अच्छे दिन आयेंगे तो अच्छे दिन तो आये नहीं, कालाधन भी वापस आया नहीं।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने तो अपने पिता को भी नहीं बख्शा. सत्ता परिवर्तन बेहद जरूरी है। नौजवानों की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत, समस्याओं के कारण सभी लोग परेशान, पुलवामा में शहीद हुए जवानों की वजह से देश दुखी है, तमाम दल ऐसे हैं जिन्होंने आज समर्थन दिया, हम सब लोग मिलकर इस बार चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस पार्टी से हमारी बात चल रही है, जो भी सेकुलर पार्टी है उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हम देश हित के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगें।

ट्रेंडिंग वीडियो