Z सिक्योरिटी के बाद शिवपाल यादव का बंगला भी जाएगा? राज्य संपत्ति विभाग ने खोली फाइल
लखनऊPublished: Dec 04, 2022 10:08:53 am
सीबीआई ने गोमती रिवर फ्रंट घोटाले मामले की जांच तेज कर दी है। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से भी सीबीआई पूछताछ कर सकती है।
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से जेड श्रेणी की सुरक्षा सरकार ने वापस ले है। इसके बाद सरकार की अब नजर उनके बंगले पर है। राज्य संपत्ति विभाग में शिवपाल यादव के बंगला आवंटन की फाइल का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है।