scriptशिवपाल यादव की पहली लिस्ट में चार प्रत्याशी सपा के इन उम्मीदवारों को देंगे सीधी टक्कर, हुई बड़ी घोषणा | Shivpal Yadav 4 candidates to fight akhilesh samajwadi party leaders | Patrika News

शिवपाल यादव की पहली लिस्ट में चार प्रत्याशी सपा के इन उम्मीदवारों को देंगे सीधी टक्कर, हुई बड़ी घोषणा

locationलखनऊPublished: Mar 19, 2019 08:24:12 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव द्वारा जारी लोकसभा चुनावों के लिए 30 प्रत्याशियों की पहली सूची ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।

Akhilesh Shivpal

Akhilesh Shivpal

लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव द्वारा जारी लोकसभा चुनावों के लिए 30 प्रत्याशियों की पहली सूची ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। खुद के फिरोजाबाद के चुनाव लड़ने की घोषणा से यादव परिवार की लड़ाई का मुद्दा लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। वह समाजवादी पार्टी महिसचिव रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे, जिससे सैफई परिवार के चाचा-भतीजे के बीच चुनावी जंग दिलचस्प होने की उम्मीद है। वहीं प्रसपा द्वारा जारी सूची में तीन और ऐसे प्रत्याशी हैं जिनकी सपा के प्रत्याशियों से सीधी टक्कर होगी व इनमें दो सीटों पर कांग्रेस भी अपना उम्मीदवार खड़ा कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- प्रत्याशियों की सूची के बीच अखिलेश यादव ने सपा-बसपा गठबंधन के लिए जारी किया संयुक्त लोगो, यह रखा नारा

जानिए कौन सी वह सीटें हैं, जिनपर प्रसपा और सपा की सीधी टक्कर होगी-
बहराइच से सपा ने शब्बीर वाल्मीकि को चुनाव मैदान में उतारा था। इस सीट से शिवपाल सिंह यादव ने जगदीश कुमार सिंह को टिकट दिया है। बहराइच से ही भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुईं सांसद सावित्रि बाई फुले मुकाबले को दिलचस्प बनाएंगी।
– इसके बाद हरदोई सुरक्षित सीट की बात करें तो सपा ने उषा वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। उषा वर्मा की प्रसपा के फूलचन्द्र वर्मा से टक्कर होगी।

– तीसरी सीट रॉबर्ट्सगंज से सपा ने भाईलाल कोल पर भरोसा जताया है। इनका मुकाबला प्रसपा द्वारा घोषित त्रिवेणी प्रसाद खरवार से होगा। वहीं कांग्रेस से भगवती प्रसाद चौधरी भी इसी सीट पर चुनाव लड़ेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो