scriptशिवपाल यादव ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी, 103 लोगों की जारी की लिस्ट | shivpal yadav declares list of 103 people in UP committee | Patrika News

शिवपाल यादव ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी, 103 लोगों की जारी की लिस्ट

locationलखनऊPublished: Dec 11, 2019 04:03:21 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने नई कार्यकारिणी के पधाकारियों की घोषणा कर दी है, जिसमें 103 लोगों को शामिल किया गया है।

Shivpal

Shivpal

लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) (Pragatisheel samajwadi party lohia) ने नई कार्यकारिणी के पधाकारियों की घोषणा कर दी है, जिसमें 103 लोगों को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) की इस कार्यकारिणी में प्रदेश प्रमुख महासचिव के अतिरिक्त 3 उपाध्यक्ष, 24 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 33 सचिव, 28 सदस्य एवं 14 विशेष आमंत्रित सदस्यों को स्थान दिया गया है। पूर्वांचल की अपेक्षा इसमें पश्चिम को ज्यादा तवज्जों दी गई है। वहीं कांग्रेस (congress) व भाजपा (BJP) के लिए अहम मानी जाने वाले जिले अमेठी (Amethi) तथा रायबरेली (Raebareli) को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। आपको बता दें कि 17 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रमुख महासचिव के अतिरिक्त पूर्व में घोषित प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें- इतना भव्य हो राम मंदिर कि इस्लामाबाद से मंदिर के शिखर पर लगी लाइट दिखाई दे – वेदांती

यह है महासचिव की लिस्ट-

ठाकुर रणवीर सिंह, डा. एम.पी. यादव, राजेश यादव, श्रीप्रकाश राय ‘लल्लन राय’, सुभाष लोधी, सै.मो. मकसूद अशरफ (अरशद मियाँ), मरगूब त्यागी, नीरज सिंह ‘गुड्डू’, विनीत शुक्ला ‘बीनू’, मो. शाहिद, राकेश कुमार सिंह, प्रियंका राय, अलका सिंह, राजीव गुप्ता, डा. विकास यादव, रघुराज सिंह शाक्य, उपाध्यक्ष फरहत हसन खाँ, अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’, ‘फरहत मियाँ’ उपाध्यक्ष, डा. रक्षपाल सिंह उपाध्यक्ष, राम दर्शन यादव, देवेन्द्र गुप्ता, जय सिंह, छत्रपाल सिंह यादव, विष्णुपाल सिंह ‘नन्हू राजा’, प्रेम प्रकाश वर्मा, देवेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह ‘आशू’ को महासचिव बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो