scriptएक और दफ्तर खोला शिवपाल ने और विरोधियों को ललकारा तो अखिलेश को लगा झटका | shivpal yadav opened office of Samajwadi Pragatshil party Lohiya | Patrika News

एक और दफ्तर खोला शिवपाल ने और विरोधियों को ललकारा तो अखिलेश को लगा झटका

locationलखनऊPublished: Nov 10, 2018 04:50:00 pm

Submitted by:

Anil Ankur

समाजवादी पार्टी में नाराज चल रहे नेताओं की कई खेपें शिवपाल सिंह यादव की पार्टी से जुड़ चुकी हैं

shivpal yadav opened office of Samajwadi Pragatshil party Lohiya

shivpal yadav opened office of Samajwadi Pragatshil party Lohiya


लखनऊ। शिवपाल ने आज एक और दफ्तर खोल दिया। अब की उनका दफ्तर औरैया में खोला गया।। वे कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय से दो घंटे देर से पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने अपने विरोधियों को ललकारते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
समाजवादी प्रगतिशील पार्टी लोहिया में दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का इस समय जोरदारी से स्वागत किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी में नाराज चल रहे नेताओं की कई खेपें शिवपाल सिंह यादव की पार्टी से जुड़ चुकी हैं। पार्टी के विस्तार क लिए वे लगातार अपने नए दफ्तर बनाते चले जा रहे हैं। इसीलिए शिवपाल सिंह यादव ताबड़ तोड़ दौरे भी कर रहे हैं।
औरैया के सुभाष तिराहे पर शिवपाल सिंह यादव को अपने कार्यालय का उदघाटन दोपहर बारह बजे करना था, लेकिन रास्ते में समर्थकों द्वारा किए गए स्वागत कार्यक्रमों के कारण उनके पहुंचने में देरी हो गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इन दिनों विभिन्न परेशानियों से गुजर रही है। उन्हें उनका हक नहीं मिल पा रहा है। समाजवादी प्रगतिशील पार्टी उनके विकास में, उनकी प्रगति में पूरा सहयोग देगी। उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।
उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शिवपाल की पार्टी बनाए जाने पर कहा था कि चुनाव के मौके पर तमाम दल बनेंगे और कई विलय हो जाएंगे। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी लड़ाई भाजपा से है न कि उसके सहयोगी ए, बी, सी, डी, एफ जी दलों से।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो