scriptइंतजार हुआ खत्म शिवपाल ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, अपर्णा के लिए बड़ी खुशखबरी, अखिलेश को झटका | Shivpal Yadav PSP Candidate List for Loksabha Election 2019 | Patrika News

इंतजार हुआ खत्म शिवपाल ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, अपर्णा के लिए बड़ी खुशखबरी, अखिलेश को झटका

locationलखनऊPublished: Mar 19, 2019 03:08:59 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

इंतजार हुआ खत्म शिवपाल ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, अपर्णा के लिए बड़ी खुशखबरी

suchi

इंतजार हुआ खत्म शिवपाल ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, अपर्णा के लिए बड़ी खुशखबरी

लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के करीब आधा दर्जन छोटे दलों को साथ लाकर प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस की घोषणा कर दी है। पीस पार्टी व अपना दल के साथ गठबंधन कर लिया है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 31 प्रत्याशियों के नाम है। फिरोजाबाद सीट से शिवपाल सिंह यादव लड़ेंगे। फिरोजाबाद सीट लोकसभा सीट पर इस बार सैफई परिवार के अंतरद्वंद्व के चलते चाचा-भतीजे का चुनाव में आमना-सामना होंगे। एसपी से अलग हुए शिवपाल यादव खुद फिरोजाबाद सीट पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वहीं सहारनपुर से हाजी मोहम्मद, मुजफ्फरर नगर से अोमवीर सिंह को टिकट दिया है।
देखिए, 31 प्रत्याशियों की सूची

1-सहारनपुर -हाजी मोहम्मद उवैश
2-मुजफ्फरनगर- डा0 ओमवीर सिंह
3-बिजनौर -चौधरी ईलम सिंह गुर्जर
4-मेरठ -डा0 नासिर अली
5 -बागपत -गजेन्द्र सिंह बली
6 -गाजियाबाद- सेवाराम कसाना
7 -गौतमबुद्धनगर- नावेद पठान
8-अमरोहा -मतलूब अहमद
9-फतेहपुर सीकरी- मनीषा सिंह
10- रामपुर -संजय सक्सेना
11-फिरोजाबाद- शिवपाल सिंह यादव
12-बरेली -कु0 समन ताहिर
13- पीलीभीत- मोहम्मद हनीफ मंसूरी
14- हरदोई (सुरक्षित) -फूलचन्द्र वर्मा
15- मिश्रिख (सुरक्षित) -अरूण कुमारी कोरी
16- उन्नाव -सतीश कुमार शुक्ल
17-फर्रूखाबाद -उदयपाल सिंह यादव
18-कानपुर -राजीव मिश्रा
19-अकबरपुर -कैप्टन इन्द्रपाल सिंह पाल
20-मोहनलालगंज (सुरक्षित) -गनेश रावत
21 -बहराइच (सुरक्षित) -जगदीश कुमार सिंह
22 -कैसरगंज -धनन्जय शर्मा
23- सुल्तानपुर- कमला यादव
24 -अम्बेडकरनगर- प्रेम निषाद
25-बस्ती -रामकेवल यादव
26-लालगंज (सुरक्षित)- हेमराज पासवान
27-जौनपुर -डा0 आर0एस0 यादव
28- महराजगंज -तनुश्री त्रिपाठी
29- -रॉबर्ट्सगंज(सुरक्षित)- त्रिवेणी प्रसाद खरवार
30-सम्भल -करन सिंह यादव
इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए सारे विकल्प खुले हैं। हम छोटी पार्टियों से आह्वान करते हैं कि हमारे साथ आएं और गठबंधन में शामिल हों। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को टिकट न दिए जाने पर शिवपाल ने कहा कि हमने कभी भी नेता जी की बात नहीं टाली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो