मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) से संबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि वह पहले भी नेता जी के साथ थे और आज भी साथ हैं। ‘पार्टी के लिए लंबे समय तक मुलायम सिंह यादव के साथ काम किया और संघर्ष के बाद पार्टी खड़ी की है। मगर यह नहीं सोचा था कि पार्टी में आज यह हाल हो जाएगा।’ शिवपाल ने आजम खां के मामले में कहा कि यह बदले की भावना से हो रही कार्रवाई है, और आजम के साथ सरकार ने ठीक नहीं किया है।
प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा, ‘योगी सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडाराज बढ़ा है। अपराधियों और दुष्कर्मियों को सरकार में शरण मिल रही है। प्रदेश के थाने भाजपा नेता चला रहे हैं। अफसर सरकार के इशारे पर मनमानी कर रहे हैं। देश और प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी का माहौल है।’ बता दें कि शिवपाल पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के करीबियों में शामिल भंडार कुआं निवासी अंजुम रजा के निधन पर उनके परिवार वालों को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे थे।