scriptअचानक कन्नौज पहुंचे शिवपाल यादव, कह दी यह बड़ी बात, सपाई खेमे में मची खलबली | shivpal yadav statement on psp candidate in lok sabha election | Patrika News
लखनऊ

अचानक कन्नौज पहुंचे शिवपाल यादव, कह दी यह बड़ी बात, सपाई खेमे में मची खलबली

कन्नौज लोकसभा से प्रसपा का प्रत्याशी पूरी दमदारी से मैदान में उतरेगा।

लखनऊFeb 11, 2019 / 11:58 am

आकांक्षा सिंह

lucknow

अचानक कन्नौज पहुंचे शिवपाल यादव कह दी यह बड़ी बात, सपाई खेमे में मची खलबली

कन्नौज. जिला मुख्यालय तिर्वा रोड मुलायम नगर स्थित अस्थाई जिला पार्टी कार्यालय में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष मुनीर कुरैषी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यादव की दीर्घायु की कामना करते हुए उनके चित्र पर तिलक लगाया और केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस बीच प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव की अचानक आने की सूचना मिलने पर सभी कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए वहां जाते जाते उन्होंने कहा कि कन्नौज लोकसभा से प्रसपा का प्रत्याशी पूरी दमदारी से मैदान में उतरेगा।


जब अचानक पहुंचे शिवपाल

प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव रविवार की शाम लखनऊ से कार पर सवार होकर जन्म दिन मनाने अपने गृह जनपद इटावा जा रहे थे। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जैसे ही जानकारी लगी वे तत्काल एक्सप्रेस वे पर फूल मालाओं के साथ जा पहुंचे। जैसे ही यादव का काफिला दिखाई दिया तो कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव जिन्दाबाद के नारे लगाना शुरु कर दिया। कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखकर पार्टी मुखिया ने कार रुकवा दी। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कन्नौज लोकसभा से प्रसपा का प्रत्याशी पूरी दमदारी से मैदान में उतरेगा। सपा बसपा का गठबंधन मेरी पार्टी के आगे टिक नहीं पाएगा।

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवम यादव, मनोज यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजकुमारी राजपूत, सोबरन सिंह कुशवाहा, डा. अनिल कुशवाहा, अमित कुमार, सनी सिंह, फैसल खान, कामरान सिद्दकी, मनीष तिवारी, प्रतीक तिवारी, अनवार इदरीसी, अतुल पाल, आकाश यादव, रामजीे यादव, फैजान कुरैशी, सौरभ कुशवाहा, रवीन्द्र वर्मा, प्रदीप यादव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Home / Lucknow / अचानक कन्नौज पहुंचे शिवपाल यादव, कह दी यह बड़ी बात, सपाई खेमे में मची खलबली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो