scriptमिशन 2019 : मोदी कैबिनेट में शामिल हुए यूपी के दो दिग्गज | shivpratap shukla and satyapal singh join modi cabinet Latest News in HIndi | Patrika News

मिशन 2019 : मोदी कैबिनेट में शामिल हुए यूपी के दो दिग्गज

locationलखनऊPublished: Sep 03, 2017 02:19:00 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी और शाह की जोड़ी ने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है

modi amit shah

Modi Amit Shah

लखनऊ. 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले मोदी और शाह की जोड़ी ने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान समेत चार मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है तो 9 नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। इन नए 9 चेहरों में राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला Shiv Pratap Shukla व डॉ. सत्यपाल सिंह Satyapal Singh यूपी से ताल्लुक रखते हैं।
सत्यपाल सिंह मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं और यूपी की बागपत लोकसभा सीट से सांसद हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार पीएम मोदी के “4 P फॉर्मूले” पैशन, प्रोफिसिएंशी, पॉलिटिकल एक्युमेन और प्रोफेशनल एक्युमे के आधार पर किया गया। यानी पीएम मोदी ने ऊर्जा, दक्षता, पेशेवर तथा राजनीतिक कार्यकुशलता को ध्यान में रखकर किया है ताकि नये भारत के विजन पर वे काम कर सकें। पीएम मोदी ने अपनी टीम के सदस्यों को उन्होंने गुण और भविष्य की क्षमता के आधार पर चुना है। हालांकि यूपी से मंत्री चुनते वक्त मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने क्षेत्रीय और जातिय संतुलन बनाए रखा है। आइए विस्तार से जानते हैं यूपी से मोदी मंत्रिमंडल में शामिल शिव प्रताप शुक्ला व डॉ. सत्यपाल सिंह के बारे में…. 
शिवप्रताप शुक्ला

राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यमंत्री की शपथ ली। शुक्ला चार बार विधायक, तीन बार प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के 14 साल राजनीतिक वनवास में गुजार दिये हैं। लेकिन आज उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया। 2002 का चुनाव हारने के बाद से 2016 में राज्यसभा सदस्य बनने तक पार्टी और प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों के चलते उनके सितारे गर्दिश में रहे लेकिन इस दौरान एक पल के लिए भी अपना धैर्य नहीं खोया। 
साल-2002, शिवप्रताप शुक्ल के राजनीतिक कॅरियर का सबसे खराब दौर लेकर आया था। उसके पहले वह कल्याण सिंह, कल्याण-मायावती और राजनाथ सिंह की सरकारों में तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुके थे।
डॉ. सत्यपाल सिंह

बागपत लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह भी मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बन गए हैं। सत्यपाल संसदीय समिति (ऑफिस ऑफ प्रॉफिट) के सदस्य भी हैं। सत्यपाल महाराष्ट्र काडर के 1980 बैच के आईपीएस ऑफिसर रह चुके हैं। वह मुंबई, पुणे और नागपुर के पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं। साल 1990 में मुंबई में हो रहे क्राइम को खत्म करने का श्रेय भी इन्हें दिया जाता है। सत्यपाल के पास लंबा प्रशासनिक अनुभव है जो मोदी के 2019 के लिए बहुउपयोगी साबित हो सकता है। 
मोदी कैबिनेट में इनको मिला ये विभाग

पीयूष गोयल Piyush Goyal : रेलवे और कोयला मंत्रालय
बिहार से राज्यसभा सांसद धर्मेंद्र प्रधान Dharmendra Pradhan: पेट्रोलियम और कौशल विकास मंत्रालय

निर्मला सीतारमण Nirmala Sitharaman: रक्षा मंत्रालय
मुख्तार अब्बास नकवी Mukhtar Abbas Naqvi: अल्पसंख्यक मंत्री
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला: वित्त राज्यमंत्री
बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे: स्वास्थ्य मंत्रालय
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार- महिला- बाल विकास, अल्पसंख्य मंत्री
कर्नाटक से सांसद अनंत कुमार हेगड़े: कौशल विकास राज्य मंत्री
बिहार के आरा से बीजेपी सांसद आर के सिंह: ऊर्जा मंत्रालय स्वंतत्र प्रभार
पूर्व IFS हरदीप सिंह पुरी ने राज्यमंत्री पद: शहरी विकास मंत्रालय
राजस्थान के जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत: कृषि राज्य मंत्री
उत्तर प्रदेश के बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह: शिक्षा राज्य मंत्री
पूर्व IAS अफसर एल्फोंस कन्नथनम: पर्यटन मंत्रालय
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो