लखनऊ

बस एक मिस्ड कॉल से बन सकेंगे भाजपा के नए सदस्य, शिवराज सिंह चौहान ने बताई रणनीति

bjp leader shivraj singh chouhan ने कहा मिस्ड कॉल से बनेंगे नए सदस्य
– 11 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

लखनऊJun 22, 2019 / 05:58 pm

Karishma Lalwani

बस एक मिस्ड कॉल से बन सकेंगे भाजपा के नए सदस्य, शिवराज सिंह चौहान ने बताई रणनीति

लखनऊ. देशभर से नए सदस्यों को जोड़ने जा रही भारतीय जनता पार्टी आने वाले वक्त में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी। लगभग 20 प्रतिशत नए सदस्यों को जोड़ने के बाद भाजपा ने इस ओर कदम बढ़ाया है। शनिवार को लखनऊ में सदस्यता अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। इसमें बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan), बीजेपी संगठन महामंत्री सुनील बंसल मौजूद रहे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने सरकार के सबका साथ, सबका विकास मंत्र पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 11 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
सभी 10 लाख बूथों पर सदस्यता अभियान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सदस्यता अभियान श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 6 जुलाई से शुरू होगा। इसके तहत मौजूदा सदस्य संख्या 11 करोड़ का 20 प्रतिशत यानी करीब दो करोड़ 20 लाख नए सदस्य बनाने की तैयारी है। सभी 10 लाख बूथों पर सदस्यता अभियान चलेगा।
मिस्ड कॉल से बनेंगे नए सदस्य

यूपी में भाजपा के 94 संगाठत्मक जिले हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यूपी में 1 करोड़ 80 लाख सदस्य हैं, जिसमे कम से कम 20 प्रतिशत नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। भाजपा का लक्ष्य है कि समाज के हर वर्ग का इंसान इस पार्टी से जुड़े। सदस्यता अभियान के लिए तीन चरण में नीति बनाई है। सदस्यता अभियान 6 जुलाई से शुरू होगा। 1 से 5 जुलाई तक मंडल बैठकें सम्पन्न होंगी। पार्टी ने तय किया है कि यह सदस्यता मोबाइल से मिस्ड कॉल के आधार पर बनेंगे। इसके बाद सत्यापन कर सदस्यता अभियान से जोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें: भाजपा नेता की हत्या का ट्वीट वायरल, अमेठी पुलिस ने इस शख्स को किया गिरफ्तार
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.