scriptजोशना, तनिष्क, गरिमा व निखिल ने जीते स्वर्ण पदक | Shoto Cup Karate Championship | Patrika News

जोशना, तनिष्क, गरिमा व निखिल ने जीते स्वर्ण पदक

locationलखनऊPublished: Jan 05, 2020 09:08:47 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

शोतो कप कराटे चैंपियनशिप

जोशना, तनिष्क, गरिमा व निखिल ने जीते स्वर्ण पदक

जोशना, तनिष्क, गरिमा व निखिल ने जीते स्वर्ण पदक

लखनऊ। जोशना यादव, गरिमा सिंह, तनिष्क, जान्हवी, रितिक व निखिल ने चौक स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल में शुरू हुई शोतो कप कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते।
चैंपियनशिप में बालिका कुमिते 12 से 13 साल (47 किग्रा से कम) में जोशना यादव (बलिया) ने स्वर्ण, इशिका गुप्ता (लखनऊ) ने रजत एवं अनन्या (उत्तराखंड) व वर्तिका मिश्रा (लखनऊ) ने कांस्य पदक जीते।
बालिका कुमिते 14 से 15 साल (45 किग्रा से कम) में गरिमा सिंह (बलिया) ने स्वर्ण, श्रेया (लखनऊ) ने रजत एवं वानी (लखनऊ) व अंजली सिंह (बलिया) ने कांस्य पदक जीता।
बालक कुमिते 14 से 15 साल (54 किग्रा से ज्यादा) में तनिष्क पवार (उत्तराखंड) ने स्वर्ण, सिमर (पंजाब) ने रजत एवं परिधि (उत्तराखंड) ने कांस्य पदक जीते।
बालिका कुमिते 16 से 17 साल (59 किग्रा से कम) में जान्हवी (आगरा) ने स्वर्ण पदक एवं सुषमा कुमारी ने रजत पदक जीते।
बालक कुमिते 12 से 13 साल ( 50 किग्रा से कम) में रितिक सोनकर ने स्वर्ण, अगमदीप ने रजत एवं अनुराग व नितेश ने कांस्य पदक जीते।
बालक कुमिते 16 से 17 साल (55 किग्रा से कम) में निखिल कुशवाहा (प्रयागराज) ने स्वर्ण, सहीत (गुजरात) ने रजत एवं दुष्यंत (बुलंदशहर) व गणेश पांडे (लखनऊ) ने कांस्य पदक जीते।
इससे पहले इस चैंपियनशिप का उद्घाटन आयोजन कुणाल सिल्कू (आईएएस, मिशन डायरेक्टर स्किल डेवलपमेंट) ने किया। इस अवसर पर दक्षिण एशियाई कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष भरत शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, यूपी रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष रामपाल शर्मा भी मौजूद थे।
कराटे एसोसिएशन ऑफ़ यूपी के महासचिव जसपाल सिंह के अनुसार चैंपियनशिप के आयोजन का मकसद ईरानी कोच अहमद सफी द्वारा प्रशिक्षण के बाद प्लेयर्स की स्किल में सुधार की परख करना था। वहीं रविवार को ही कोचेज के लिए रिफ्रेशर कोर्स का भी आयोजन किया गया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो