scriptसिर्फ इस छोटी सी बात पर कुल्हाड़ी-लाठी-डंडें चले, जानकर रह जाएंगे हैरान | Shravasti Sonwa Police Station Tree Bark Beating | Patrika News

सिर्फ इस छोटी सी बात पर कुल्हाड़ी-लाठी-डंडें चले, जानकर रह जाएंगे हैरान

locationलखनऊPublished: Jan 15, 2020 11:16:43 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

श्रावस्ती में जमकर मारपीट। महिला सहित पांच घायल।

सिर्फ इस छोटी सी बात पर कुल्हाड़ी-लाठी-डंडें चले, जानकर रह जाएंगे हैरान

सिर्फ इस छोटी सी बात पर कुल्हाड़ी-लाठी-डंडें चले, जानकर रह जाएंगे हैरान

श्रावस्ती. सोनवा थाना क्षेत्र के बसखोरनपुरवा गांव निवासी एक युवक ठंड से राहत पाने और आग जलाने के लिए घर के सामने लगे शीशम के सूखे पेड़ से छाल छुड़ा रहा था। छाल छुड़ाता देख पड़ोस में रहने वाला युवक उसे मना करने पहुंचा। जहां दोनों में कहासुनी होने लगी। और देखते ही देखते ये कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिसमें महिलाएं भी शामिल हो गई। दोनों पक्षों में हुई इस मारपीट में कुल्हाड़ी और लाठी डंडे जमकर चले। जहां दोनों पक्षों से महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां स्थिति गंभीर होने पर महिला सहित दो लोगों को बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ददौरा के मजरा बसखोरनपुरवा निवासी रामबिलास पुत्र रामस्वरूप के घर के सामने एक शीशम का सूखा पेड़ लगा हुआ था। मंगलवार को वह आग जलाने के लिए पेड़ की छाल छील रहा था। जिसे पड़ोस में रहने वाले रामप्रकाश (65 वर्ष) पुत्र माधव ने अपना बताते हुए छाल छुड़ाने से मना किया। जिससे दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी। और धीरे धीरे ये कहा सुनी मारपीट में बदल गई। और दोनों पक्षों में लाठी डंडे सहित कुल्हाड़ी भी चलने लगी। जिसमे रामप्रकाश के तरफ के अमृतलाल (30 वर्ष), खुशीलाल (20 वर्ष), पुत्रगण रामप्रकाश, ननका देवी (45 वर्ष) पत्नी ननमुन, पूजादेवी (15 वर्ष) पुत्री रामप्रकाश घायल हो गए।
वहीं रामविलास के पक्ष से रामविलास पुत्र रामस्वरूप, शेषराज, विनोद पुत्रगण रामविलास घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची यूपी 112 सहित सोनवा थाने की पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से संयुक्त जिला चिकित्सालय श्रावस्ती भेजा। जहां स्थिति गंभीर होने पर ननका देवी और अमृत लाल दो लोगो को बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं इस संबंध में सोनवा थाना प्रभारी बृजेश द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजवा दिया गया था। अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो