scriptकृष्ण जन्माष्टमी पर अपर्णा यादव ने फोड़ी मटकी | Shri Krishna Janmashtami 2016 Samajwadi party Candidate aparna Yadav broken pitcher | Patrika News

कृष्ण जन्माष्टमी पर अपर्णा यादव ने फोड़ी मटकी

locationलखनऊPublished: Aug 26, 2016 07:01:00 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

हम अपने बच्चे को भगवान राम और श्रीकृष्ण की तरह आदर्शवादी बनाएं

Aparna Yadav

Aparna Yadav

लखनऊ के आलमबाग स्थित ईको पार्क के सामने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारी 175- कैंट विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी और समाजसेविका अपर्णा यादव ने विजेताओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अपर्णा यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं देते 
हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण एक आदर्श के रूप में माने जाते हैं इसलिए भगवान श्रीकृष्ण के आदेशों का हमें अनुकरण करना चाहिए।

Aparna Yadav
उन्होंने कहा कि हम 
अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा कर आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर आदि बनाने का ख्वाब देखते हैं, यह अच्छी बात है परंतु इस बात पर विचार बहुत कम ही लोग करते हैं कि हम अपने बच्चे को भगवान राम और श्रीकृष्ण की तरह आदर्शवादी बनाएं। उन्हें आदर्श का पाठ पढ़ाएं। एक आदर्श नागरिक बनाएंगे तो समाज में बढ़ रही विषमता और आपराधिक घटनाएं स्वतः खत्म हो जाएंगी और एक सभ्य समाज का निर्माण होगा।
 
Aparna Yadav

अपर्णा यादव ने भगवान श्रीकृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण चोरी भी करते थे, शरारत भी करते थे 
परंतु उन्होंने कभी किसी का दिल नहीं दुखाया। वे हमेशा दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहे। हमें उनके इन आदर्श विचारों को ग्रहण करने की आवश्यकता हैं ।
Aparna Yadav
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो