Ayodhya Ram Mandir: भव्य स्वरूप लेने लगा श्रीराम मंदिर, जानिए कब से होंगे भगवान के दर्शन
लखनऊPublished: Jul 09, 2023 05:06:35 pm
अयोध्या में निर्माणाधीन प्रभु श्रीराम का मंदिर अब भव्य आकर लेने लगा है। गर्भगृह पर छत पड़ चुकी है। प्रथम तल पर स्थापित 166 खम्भों पर रामायणकालीन मूर्तियों को उकेरने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। माना जा रहा है कि जनवरी 2024 में मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर दी जायेगी।


Ram Mandir
अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या में बन रहा प्रभु श्रीराम का मंदिर अब भव्य आकार लेने लगा है। तीन चरण में पूरा होने वाले निर्माण कार्य के प्रथम चरण का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। रविवार को श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट ने निर्माण प्रगति से पत्रकारों को रूबरू कराने के आमंत्रित किया था। मंदिर के बाहर आठ एकड़ में परकोटा बनाया जा रहा है, जिसका आयताकार 800 गुणे 800 मीटर का बताया जा रहा है।
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल कुमार मिश्रा ने बताया की वर्ष 2024 में मकर संक्रांति के बाद शुभ मुहूर्त पर प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद राम भक्त भगवान का दर्शन कर सकेंगे। पहली चैत राम नवमी पर सूर्य की किरण भगवान के ललाट पर पड़ेगी, इसकी व्यवस्था की जा रही है। इस भव्य स्वरूप का पड़ोसी जनपद समेत शहर के लोग आसानी से दर्शन कर सकेंगे। ऐसे लोग जो रामनगरी नहीं पहुंच पाएंगे वे टेलीविजन पर भगवान का दर्शन कर सकेंगे। बताया कि इस परिसर में 300 से 400 लोग एक साथ दर्शन कर पाएंगे। ये मंदिर पूरी तरह से खास है। 500 सालों की प्रतीक्षा के बाद मंदिर का निर्माण हो रहा है। बताया कि मंदिर निर्माण का ज्यादातर काम पूरा कर लिया गया है, जबकि भगवान की मूर्ति निर्माण का काम तय समय से पूरा कर लिया जाएगा।