scriptकीमतें बढ़ने के बावजूद यूपी में रोज़ बिक रहा इतना सोना, जानकर हैरान रह जाएंगे आप | so much gold is being sold daily in UP Despite the rise in prices, you | Patrika News

कीमतें बढ़ने के बावजूद यूपी में रोज़ बिक रहा इतना सोना, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

locationलखनऊPublished: Oct 21, 2021 10:15:04 am

Submitted by:

Vivek Srivastava

कीमतें (Gold Price) बढ़ने के बावजूद यूपी में इस समय रोजाना करीब 1500 से 1700 करोड़ के सोने (Gold) के गहने बिक रहे हैं। अकेले राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में रोजाना करीब 100 से 150 करोड़ के सोने के गहने (Gold jewellery) बिक रहे हैं। सर्राफा बाजार की तेजी से सर्राफा व्यवसायियों में बेहद खुशी का माहौल है।

jewellery-shop-1621876803.jpg
लखनऊ. सोने की कीमत इस समय 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुँच चुका है। मगर सोने की बढ़ती कीमत ने सर्राफा बाजार को और भी तेज कर दिया है। बढ़ती कीमतों का ख़रीदारों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। ऐसा लग रहा है कि सोने की बढ़ती कीमतों ने सोने की चमक और बढ़ा दी है। नवरात्रि के शुरुआत से ही यूपी के सर्राफा बाजारों में बेहद तेजी आयी है। सोने के गहनों की खरीब में दोगुना इज़ाफा हुआ है। कोरोना महामारी के बाद पिछले दो सालों में ये पहला मौका है जब सोने के गहने की ख़रीद में इतनी तेजी आयी है।
सर्राफा बाजार और उत्तर प्रदेश बुलियन एसोसिएशन के सूत्रों के मुताबिक पूरे यूपी में इस समय रोजाना करीब 1500 से 1700 करोड़ के सोने के गहने बिक रहे हैं। अकेले राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में रोजाना करीब 100 से 150 करोड़ के सोने के गहने बिक रहे हैं। सर्राफा बाजार की तेजी से सर्राफा व्यवसायियों में बेहद खुशी का माहौल है।
अभी नवरात्रि बीता है अब करवा चौथ आने वाला है और उसके बाद धनतेरस और फिर दीवाली। लगातार पड़ते त्योहारों को देखते हुए ये अनुमान है कि सर्राफा बाजार की ये तेजी अभी बरक़रार रहेगी। सर्राफा बाजार की वर्तमान तेजी को देखते हुए सर्राफा व्यवसायी उम्मीद कर रहे हैं कि अगर ये तेजी ऐसी ही बरकरार रही तो दीवाली के दिन उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में सोना और चाँदी मिलाकर करीब 10 हजार करोड़ की बिक्री हो सकती है। सिर्फ लखनऊ के सर्राफा बाजार में ही दीवाली के दिन करीब 500 करोड़ के सोने के गहने बिकने की उम्मीद है।
करवा चौथ और दीवाली तक बढ़ सकते हैं सोने के दाम

हाँलाकि इसका एक पहलू ये भी है कि जब सोने के गहनों की बिक्री तेज होती है तो सोने के दाम में बढ़ोतरी की गुंजाइश रहती है। सर्राफा व्यवसायियों के मुताबिक दीवाली तक सोने और चाँदी के दाम और बढ़ सकते हैं।
सिर्फ सोना ही नहीं कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में तेजी

ऐसा नहीं है कि ये तेजी सिर्फ सर्राफा बाजार में दिख रही है। कपड़े के बाजार और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों की बिक्री में भी बेहद तेजी आयी है। त्योहारों के बाद सहालग शुरू हो जाता है जिसके चलते लोग त्योहार और शादी के कपड़ों की खरीदारी अभी से कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो