scriptसोशल मीडिया के माध्यम से देशभर में पहुंचेगी कांग्रेस, तैयार करेगी पांच लाख सोशल मीडिया वारियर्स की फौज | Social media warriors team prepare by congress | Patrika News

सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर में पहुंचेगी कांग्रेस, तैयार करेगी पांच लाख सोशल मीडिया वारियर्स की फौज

locationलखनऊPublished: Feb 11, 2021 11:03:28 am

केन्द्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दमदार तरीके से अपनी बात रखने के लिए कांग्रेस पूरे देश में पांच लाख सोशल मीडिया वारियर्स की फौज तैयार करेगी।

सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर में पहुंचेगी कांग्रेस, तैयार करेगी पांच लाख सोशल मीडिया वारियर्स की फौज

सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर में पहुंचेगी कांग्रेस, तैयार करेगी पांच लाख सोशल मीडिया वारियर्स की फौज

लखनऊ. केन्द्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दमदार तरीके से अपनी बात रखने के लिए कांग्रेस पूरे देश में पांच लाख सोशल मीडिया वारियर्स की फौज तैयार करेगी। इस अभियान से कांग्रेस के सदस्य ही नहीं, आम आदमी भी जुड़कर अपनी आवाज बुलंद कर सकता है। जो भी इस अभियान से जुड़ेगा उसकी बातें कांग्रेस सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर में पहुंचेगी। टोल फ्री नंबर 1800120000044 और वॉट्सएप नंबर 7574000525 के जरिये इस अभियान से जुड़ा जा सकता है। वहीं ईमेल आईडी smw@inc.in के जरिये भी अभियान से जुड़ा जा सकता है।
जुड़ेंगे ज्यादा से ज्यादा युवा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया द्वारा भी इसकी शुरुआत की जा चुकी है। राष्ट्रीय कन्वीनर सरल पटेल इस पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हमें ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अपने साथ जोड़ना है। राष्ट्रीय कन्वीनर सरल पटेल ने कहा कि हम चुप नहीं बैठ सकते। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम देश की आवाज बुलंद करें। इसीलिए हम यह अभियान आरंभ कर रहे हैं। हम हर युवा को मंच देना चाहते हैं। हम इस अभियान को एक महीने तक चलाएंगे ताकि देश भर से लोग इसके साथ जुड़ें।
मोदी सरकार कुचल रही देश की आवाज

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट कोऑर्डिनेटर अनुज शुक्ला ने बताया कि पिछले 7 सालों में मोदी सरकार ने देश की आवाज को कुचलने का काम किया है पहले भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों की आवाज कुचलने का प्रयास किया फिर नोटबंदी लाकर आम नागरिकों की आवाज को कुचलने का प्रयास किया, जीएसटी लाकर छोटे व्यापारी की आवाज को कुचलने का प्रयास किया। आज महिला सुरक्षा की बात हो बेरोजगारी की बात हो, हर मुद्दे पर मोदी सरकार और भाजपा देश के आम नागरिकों की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है। इन सबके लिए ही ज्वाइन सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया गया है।
काडर बेस्ड पार्टी नहीं कांग्रेस

स्टेट कोऑर्डिनेटर रनीश जैन का मानना है कि कांग्रेस और भाजपा में बुनियादी अंतर यह है कि कांग्रेस भाजपा की तरह काडर बेस्ड पार्टी नहीं है इसलिए तुलना करना ठीक नहीं है कांग्रेस पहले कमजोर थी यह बीते वक्त की बातें हो चुकी हैं। 2013 14 में कांग्रेस की पहुंच कम थी लेकिन आज का परिदृश्य एकदम उलट है। सोशल मीडिया पर कांग्रेसका आज सबसे मजबूत स्थिति में है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तत्पर है। भाजपा का प्रचार तंत्र मजबूत है यह बात किसी से छिपी नहीं है और यह आने वाला वक्त ही बता पाएगा कि कैसे इस लड़ाई की बाजी कौन जीत पाता है। रोज बदलते समीकरणों के बीच आने वाले दिनों की चुनावी डिजिटल अखाड़े की लड़ाई दिलचस्प होती जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो