सोना के रेट में लगातार तीसरे दिन इजाफा, जानें आज कितना महंगा हुआ UP में 10 ग्राम गोल्ड
लखनऊPublished: Oct 12, 2023 05:56:40 pm
Gold-Silver Rate: आज गुरुवार को यूपी में सोने के भाव (Gold Rate) में तेजी आई है। अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसके ताजा रेट जरूर जान लिजिए। आइए जानते हैं यूपी में क्या है सोना चांदी का ताजा भाव।
Gold Rate: उत्तर प्रदेश में सोना-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को गातार तीसरे दिन भी सोना-चांदी के भाव बढ़े हैं। आज 12 अक्टूबर 2023 को सराफा बाजार में सोने चांदी की नई कीमतें (Gold Silver Rate Today 12 October 2023) जारी की गईं। सोना 380/- रुपये प्रति 10 ग्राम की महंगी कीमत पर और चांदी 500/- रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती कीमत पर कारोबार करती दिखाई दे रही है।