सपा के ट्विटर हैंडल से RSS पर 'अपमानजनक' टिप्पणी, मामला दर्ज
लखनऊPublished: Dec 02, 2022 01:50:45 pm
समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल से RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जोड़कर एक ट्वीट किया गया है। इसमें RSS की शाखाओं पर गलत तरीके से टिप्पणी की गई है। मामले में लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है।


प्रतिकात्मक तस्वीर
सपा मीडिया सेल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये ट्वीट किया गया था। इसके खिलाफ संघ के स्वयंसेवक वकील प्रमोद कुमार पांडे की ने दर्ज की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।