script

शहर में चला विशेष नाला सफाई अभियान, कई जगह मौके पर नजर आए नगर आयुक्त

locationलखनऊPublished: Apr 23, 2021 09:17:35 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

धोबी घाट, करकटा नाले पर सज्जाद बाग, पुल मेड़ू लाल, पाटा नाला नींबू पार्क व अन्य विभिन्न स्थलों पर मशीनों द्वारा नाला साफ कराया जा रहा है।

शहर में चला विशेष नाला सफाई अभियान, कई जगह मौके पर नजर आए नगर आयुक्त

शहर में चला विशेष नाला सफाई अभियान, कई जगह मौके पर नजर आए नगर आयुक्त

लखनऊ। बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सैनेटाराइजेश के साथ आज शहर के मुख्य नालों का विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। इस दौरान कई क्षेत्र में नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी और अपर नगर आयुक्त अर्चना द्धिवेदी मौके पर मौजूद रहे. तो कई जगह अपर आयुक्त नगर आयुक्त अमित कुमार सफाई में जुटे कार्मिकों को समझाते नजर आए।
नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में पूरे नगर निगम में विशेष नाला सफाई अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त, अजय कुमार द्विवेदी द्वारा स्वयं जोन-4 के अन्तर्गत चल रहे विभिन्न स्थलों पर नाला सफाई के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी तथा सम्बन्धित जोनल अभियन्ता एवं जोनल अधिकारी उपस्थित थे। आज इस नाला सफाई अभियान में बड़े नालों की सफाई कुल 20 नग टीएमएस-20, 05 जेएस-140 एवं 02 नग जेएस-70 तथा 3 फासी मशीनों द्वारा कुल 24 बड़े नालों जैसे पाॅलीटेक्निक चौराहा , 1090 हैदर कैनाल, लामाटीनियर, गोमती नगर पुलिस एन्कलेव, ग्वारी चौराहा, विनय नगर, शहीद पथ के नीचे, गढ़ी कनौरा, हैदर कैनाल पर मवैया, धोबी घाट, करकटा नाले पर सज्जाद बाग, पुल मेड़ू लाल, पाटा नाला नींबू पार्क व अन्य विभिन्न स्थलों पर मशीनों द्वारा नाला साफ कराया जा रहा है।
उसके अतिरिक्त नगर निगम के अभियंत्रण विभाग द्वारा 97 नालों पर लगभग 560 श्रमिकों द्वारा नाला सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा 40 छोटे नाले नालियों का लगभग 190 श्रमिकों द्वारा सफाई का कार्य कराया जा रहा है। नगर आयुक्त द्वारा समस्त नालों का वर्षा ऋतु प्रारम्भ होने से पूर्व 30 मई तक नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये है एवं शहर के विभिन्न जल भराव को चिन्हित करते हुए अस्थायी मोबाइल पम्पिंग व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये।

ट्रेंडिंग वीडियो