scriptElection 2022 : प्रियंका गांधी की ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ पर कार्यकर्ताओं को कड़े निर्देश | Special meeting regarding Congress's Election 2022 | Patrika News

Election 2022 : प्रियंका गांधी की ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ पर कार्यकर्ताओं को कड़े निर्देश

locationलखनऊPublished: Sep 10, 2021 05:43:45 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

(assembly elections 2022) प्रभारी महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने की संगठन और चुनावी तैयारियों की समीक्षा

Election 2022 : प्रियंका गाँधी की 'प्रतिज्ञा यात्रा' पर कार्यकर्ताओं को कड़े निर्देश

Election 2022 : प्रियंका गाँधी की ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ पर कार्यकर्ताओं को कड़े निर्देश

लखनऊ,(assembly elections 2022) उत्तर प्रदेश कांग्रेस, योगी सरकार की अर्कमण्यता, जनता से की गई वादाखिलाफी और प्रदेश में व्याप्त भ्रटाचार, मंहगाई, बढ़ते अपराध, महिला हिंसा, बेतहाशा बेरोजगारी और लचर स्वास्थ्य सेवा जैसे ज्वलंत जनमुद्दों को लेकर प्रदेश भर में ‘‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा‘‘ निकालेगी। (assembly elections 2022)प्रदेश के चार क्षेत्रों में कुल 12000 किलोमीटर की यह यात्रा जनाक्रोश को स्वर देगी और जनता के बीच कांग्रेस के असल विकल्प होने का दावा पेश करेगी।

(assembly elections 2022)ये जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर पार्टी और उससे जुड़े संगठन हर स्तर पर खुद को मजबूत बनाने में जुटे हैं। आज प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश कार्यालय पहुँचकर उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण करके और परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ समीक्षा बैठकों की शुरुआत की।
(assembly elections 2022) बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टी अपने चुनावी अभियान के तहत ‘‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा : हम वचन निभायेंगें’’ नाम से 12 हजार किलोमीटर की यात्रा प्रदेश के तमाम बड़े शहरों, कस्बों और गांवो से होकर गुजरेगी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, महासचिव की मौजूदगी में पार्टी की सलाहाकार और रणनीति कमेटी ने लिया। कमेटी की बैठक में आगामी विधान सभा से जुड़े चुनाव अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन किया गया। (assembly elections 2022)यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और रूट निर्धारण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सलाहकार एवं रणनीति कमेटी के सदस्यों के साथ गांधी ने व्यापक विचार विमर्श किया।
(assembly elections 2022)उन्होंने कहाकि प्रियंका गांधी के कमान संभालने के बाद प्रदेश में 831 ब्लाक कमेटियों का गठन किया जा चुका है। इनके पदाधिकारियों की संख्या लगभग 20,775 है। इसके अलावा 8,134 न्याय पंचायत कमेटियाँ गठित की गयीं हैं जिनके अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की कुल संख्या 1 लाख 70 हजार 814 है।(assembly elections 2022) इनके सत्यापन के साथ शहर कमेटियों के अर्न्तगत आने वाले 2614 वार्ड कमेटियों के गठन की प्रक्रिया भी जारी है। प्रियंका गाँधी ने इन तमाम सांगठनिक प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की।

ट्रेंडिंग वीडियो