script

दिवाली पर ट्रेन से यात्रा करने वालों को बड़ा तोहफा, वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत

locationलखनऊPublished: Oct 22, 2019 10:54:25 am

इस दीपावली इंडियन रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है।

दिवाली पर ट्रेन से यात्रा करने वालों को बड़ा तोहफा, वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत

दिवाली पर ट्रेन से यात्रा करने वालों को बड़ा तोहफा, वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत

लखनऊ. इस दीपावली इंडियन रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। इंडियन रेलवे दिपावली के शुभ अवसर पर यात्रियों को लंबी वेटिंग से राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रेलवे ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। ट्रेन 04062 स्पेशल 25 व 29 अक्टूबर को नई दिल्ली से सुबह 10:55 बजे चलकर शाम 7:35 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 10:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04061 स्पेशल 26 व 30 अक्टूबर को दरभंगा से दोपहर 12 बजे चलकर लखनऊ तड़के 3:40 बजे होते हुए दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह 82406 नई दिल्ली-सहरसा सुविधा स्पेशल 24 व 27 अक्टूबर व एक नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 10:55 बजे चलकर शाम 7:10 लखनऊ होते हुए सहरसा अगले दिन सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 04031 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल 25 और 28 अक्टूबर व दो नवंबर को सहरसा से शाम छह बजे चलकर अगले दिन लखनऊ सुबह 11:20 बजे पहुंचकर नई दिल्ली शाम 7:50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 04086 स्पेशल 24, 27 एवं 31 अक्टूबर को आनंद विहार से शाम 7:25 बजे चलकर सुबह 4:20 बजे लखनऊ होते हुए रात आठ बजे सहरसा पहुंचेगी। ट्रेन 04085 स्पेशल सहरसा से 25 एवं 28 अक्टूबर व एक नवंबर को रात 10:15 बजे चलकर दोपहर 12:40 बजे लखनऊ होते हुए रात 10:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन 04058 स्पेशल 23, 28 एवं 31 अक्टूबर को नई दिल्ली से रात 12:20 बजे चलकर सुबह 9:50 बजे लखनऊ होते हुए रात 11:55 बजे दरभंगा पहुंचेगी। ट्रेन 04057 स्पेशल 24, 29 अक्टूबर व एक नवंबर को दरभंगा से रात 2:30 बजे चलकर शाम 4:10 बजे लखनऊ होते हुए रात 12:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

अतिरिक्त बोगी

ट्रेन 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 23 अक्टूबर को गोरखपुर से और 12590 सिकन्दराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 25 अक्टूबर को सिकंदराबाद से, 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 22 अक्टूबर को गोरखपुर से व 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 23 अक्टूबर को पनवेल से स्लीपर की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी। ट्रेन 15067 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस में 23 अक्टूबर को गोरखपुर से व 15068 बांद्रा -गोरखपुर एक्सप्रेस में 25 अक्टूबर को बांद्रा से स्लीपर की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो